लघुकथा

क्वारंटाइन

वृद्धाश्रम में आज डाक्टर्स की टीम आई थी और सबका कोरोना टेस्ट किया जा रहा था।

“इससे क्या होगा?” महेंद्र जी ने पूछा।

“बाबा अगर आपको संक्रमित पाया गया, तो आपको 14 दिन परिवार से अलग रहना होगा” , नर्स उन्हें जागरूक करते हुए बोली।

महेंद्र जी की आंखों की नमी और लबों पर फीकी हंसी बहुत कुछ कह गई थी ।

अंजु गुप्ता

*अंजु गुप्ता

Am Self Employed Soft Skills Trainer with more than 27 years of rich experience in Education field. Hindi is my passion & English is my profession. Qualification: B.Com, PGDMM, MBA, MA (English), B.Ed