समझ सके ना जिंदगी ,समझ सके ना प्रीत,
जीवन भर सुनते रहे ,बस जीवन संगीत।
आती जाती जिंदगी ,बदले पल पल रंग ,
कभी दुखों से दोस्ती ,कभी ख़ुशी से जंग।
बोल रही है जिंदगी ,कर ले ज़रा प्रयास ,
यूं ही हार न मानना ,नहीं छोड़ना आस।
भूली भटकी जिंदगी ,रचती नित इतिहास ,
जो गुलाब को चाहते ,पाते कांटे पास।
खेल खेलती जिंदगी ,हमसे बारम्बार ,
हम सोचें किस्मत बुरी ,करे हमें लाचार।
संबंधित लेख
“मुक्तक”
नूतन किसलय फूल खिले हैं अरमानों के बाग में। चितवन चितवन धूल भरी है, इन्सानों के भाग में। जिसके मन में जो आता है, तूल झुला के रख दिया- वीणा में अनगिनत तार हैं, पहचानों के राग में॥-1 नव जीवन मिलता हैं किसको, बार बार जब रोग लगे। सुख दुख है सबके जीवन में, आर […]
दोहे
1.सप्ताह का दिन रविवार,काम होते है हज़ार। घर परिवार में गुज़ार, खुशियां मिले अपार।। 2.मौज सभी मिलकर करो,आया फिर रविवार। अपनो से बातें करो,खुशी गम की हज़ार।। 3.नारे झूठे लगा रहे,राजनीति में आज। वादे जनता से किये,नेता जी ने आज।। 4.धर्म जात में बंट गया,देखो अब इंसान। आरक्षण की आग में, जल रहा हिंदुस्थान।। 5.राजनीति […]
*****राजनीति पर कुछ दोहे*****
पल में मिलते हैं गले, पल में लातम लात। राजनीति के खेल में, हर पल होती घात।। लूट रहे है देश को,पहन शराफत खोल। खण्ड-खण्ड हो जायगा, भारत का भूगोल ।। सबके अपने रंग है,सबके अपने ढंग। कोई महलों में पले,हाल किसी के तंग।। न्याय-व्यवस्था पंगु है, भ्रष्टाचार अपार । लूटन को देखो खड़े, अनगिन […]