पुस्तक समीक्षा

असम : लोकजीवन और संस्कृति

जनसंख्या की दृष्टि से असम पूर्वोत्तर भारत का सबसे बड़ा प्रदेश है I यह राज्य अनेक  संस्कृतियों का संगम स्थल है I श्रीमंत शंकरदेव की इस पुण्य भूमि में अनेक संस्कृति, सभ्यता, विचारधारा और परम्पराएं घुलमिलकर दूध में पानी की तरह एकाकार हो गई हैं I विभिन्न कालखंडों में यहाँ आर्य, द्रविड़, तिब्बती, बर्मन आदि आए और यहाँ के लोकजीवन में घुलमिलकर एक हो गए I असम में कामता, अहोम, सूतिया, कोच, भूइयां, कछारी साम्राज्यों ने शासन किया I संस्कृति, भाषा, परंपरा, रहन-सहन, खान-पान, रीति-रिवाज, पर्व-त्योहार, वेशभूषा आदि की दृष्टि से असम में बहुत विविधता है I यहाँ मुख्य रूप से हिंदू, मुस्लिम और ईसाई धर्मावलम्बी रहते हैं I बौद्ध, सिख, जैन धर्म को माननेवाले लोग भी अल्प संख्या में हैं I असम में सर्वाधिक जनसंख्या हिंदू धर्मावालाबियों की है I हिंदू धर्म की शैव, शाक्त और वैष्णव तीनों शाखाओं में आस्था रखनेवाले लोग हैं I ईसाई धर्म असम का मौलिक धर्म नहीं है, इसका प्रसार अंग्रेजों के आगमन के बाद ईसाई मिशनरियों के द्वारा किया गया I बंगलादेशी घुसपैठ इस प्रदेश की सबसे बड़ी समस्या है जिसके कारण यहाँ की जनसांख्यिकी असंतुलित होती जा रही है I वर्ष 2011 की जनगणना रिपोर्ट के अनुसार असम के 11 जिलों की जनसंख्या वृद्धि देश में सर्वाधिक रही है I यदि इस रिपोर्ट को देखने के बाद भी सरकारों, राजनैतिक दलों की आँखें बंद रहें तो असम और इस देश का भगवान ही मालिक है I प्रस्तुत पुस्तक का प्रमुख उद्देश्य असम के लोकजीवन, समाज, लोक उत्सव, लोकसाहित्य, संस्कृति, समृद्ध परम्पराओं पर संक्षिप्त प्रकाश डालना है I

पुस्तक-असम : लोकजीवन और संस्कृति

लेखक-वीरेन्द्र परमार

प्रकाशक-हिंदी बुक सेंटर, दरियागंज, नई दिल्ली

वर्ष-2020

मूल्य-200/-

*वीरेन्द्र परमार

जन्म स्थान:- ग्राम+पोस्ट-जयमल डुमरी, जिला:- मुजफ्फरपुर(बिहार) -843107, जन्मतिथि:-10 मार्च 1962, शिक्षा:- एम.ए. (हिंदी),बी.एड.,नेट(यूजीसी),पीएच.डी., पूर्वोत्तर भारत के सामाजिक,सांस्कृतिक, भाषिक,साहित्यिक पक्षों,राजभाषा,राष्ट्रभाषा,लोकसाहित्य आदि विषयों पर गंभीर लेखन, प्रकाशित पुस्तकें :1.अरुणाचल का लोकजीवन 2.अरुणाचल के आदिवासी और उनका लोकसाहित्य 3.हिंदी सेवी संस्था कोश 4.राजभाषा विमर्श 5.कथाकार आचार्य शिवपूजन सहाय 6.हिंदी : राजभाषा, जनभाषा,विश्वभाषा 7.पूर्वोत्तर भारत : अतुल्य भारत 8.असम : लोकजीवन और संस्कृति 9.मेघालय : लोकजीवन और संस्कृति 10.त्रिपुरा : लोकजीवन और संस्कृति 11.नागालैंड : लोकजीवन और संस्कृति 12.पूर्वोत्तर भारत की नागा और कुकी–चीन जनजातियाँ 13.उत्तर–पूर्वी भारत के आदिवासी 14.पूर्वोत्तर भारत के पर्व–त्योहार 15.पूर्वोत्तर भारत के सांस्कृतिक आयाम 16.यतो अधर्मः ततो जयः (व्यंग्य संग्रह) 17.मणिपुर : भारत का मणिमुकुट 18.उत्तर-पूर्वी भारत का लोक साहित्य 19.अरुणाचल प्रदेश : लोकजीवन और संस्कृति 20.असम : आदिवासी और लोक साहित्य 21.मिजोरम : आदिवासी और लोक साहित्य 22.पूर्वोत्तर भारत : धर्म और संस्कृति 23.पूर्वोत्तर भारत कोश (तीन खंड) 24.आदिवासी संस्कृति 25.समय होत बलवान (डायरी) 26.समय समर्थ गुरु (डायरी) 27.सिक्किम : लोकजीवन और संस्कृति 28.फूलों का देश नीदरलैंड (यात्रा संस्मरण) I मोबाइल-9868200085, ईमेल:- [email protected]