देश बचाया मोदी ने
देश बचाया मोदी ने, प्रदेश बचाया योगी ने
देश बनाया मोदी ने, प्रदेश बनाया योगी ने
भीष्म पितामह के जैसा, सरशैय्या पर देश ये था
गंगा की धार बहा करके, देश बचाया मोदी ने
अत्याचार और भ्रष्टाचार का, (राज) यहाँ पर कायम था
प्रसाद मिला बाबा का सबको, प्रदेश बचाय योगी ने
बेगारी से चेहरे मुर्झाये, बाना पाकर खिल वो उठे
मुफसिल और अमीरों में, फर्क मिटाया योगी ने
ग्यारह बरस से बागीचा, फलता और फूलता है
मुर्झाये दरख्तों को, पानी पिलाया मोदी ने
आठ बरस में आठो पहर, ताने बाने पर नजर रही
सेवा और सुशासन की, थाथी थमाई योगी ने
भारत विकसित करने वाले, गरीबो का कल्याण किया
अमृतकाल और चैन अमन, दिलाया मोदी योगी ने
राज कुमार तिवारी (राज)
बाराबंकी,
