लघुकथा

लापरवाही

मैं ऑफिस जाने के लिए  घर से निकली ही थी कि थोड़ी दूर  जाने पर देखा कि एक स्कूल  के सामने भीड़ लगी हुई  है पूछने पर जो कुछ पता चला वह आहत करने वाला था ।एक आदमी ने बताया कि स्कूल बस दुर्घटनाग्रस्त  हो गई है। कुछ  बच्चे घायल  हो गये हैं

गनीमत  यह हुई  कि किसी को बहुत  ज्यादा चोट  नही आई थी। प्रिन्सिपल  को मालूम  था कि ड्राइवर अक्सर  शराब पीकर गाड़ी चलाता है । किसी ने प्रिन्सिपल  को बताया भी कि आज उसने पी रखी है लेकिन प्रिन्सिपल  का जवाब  था कोई  बात नही वैसे भी आज उसका अन्तिम  दिन है कल से तो नये ड्राइवर ने आना  ही है ।और परिणाम  देखिए क्या हुआ अगर किसी बच्चे को गम्भीर  चोट आ जाती तो इस लापरवाही का  जिम्मेदार  कौन होता?

— दया शर्मा

दया शर्मा

शिलांग (मेघालय)