समाचार

सविता सिंह मीरा को ‘विद्या वाचस्पति सम्मान’ से सम्मानित किया गया

जमशेदपुर, 18 जुलाई झारखंड के साहित्यिक जगत के लिए यह गौरव का क्षण है जब जमशेदपुर के तीन साहित्य साधको – सविता सिंह मीरा, निवेदिता श्रीवास्तव ‘गार्गी’, और अरबिंद तिवारी को ‘विद्या वाचस्पति सम्मान’ से सम्मानित किया गया। इन  कवियों की पूर्व में प्रकाशित साहित्यिक कृतियाँ साहित्य प्रेमियों के बीच लोकप्रिय रही हैं।

यह सम्मान उन्हें 12 जुलाई 2025 को देवभूमि हरिद्वार में आयोजित अखिल भारतीय कवि सम्मेलन सह विद्या वाचस्पति सम्मान समारोह में प्रदान किया गया। इस समारोह का आयोजन श्री श्याम कुंवर भारती के नेतृत्व में अत्यंत भव्य, सफल और यादगार रूप में संपन्न हुआ।

इस गरिमामय अवसर पर हरिद्वार महानगर निगम की महापौर श्रीमती किरण जैसल, काशी विद्यापीठ के कुलपति डॉ. ओमप्रकाश पांडेय ‘निर्भय’, उपकुलपति प्रो. इंद्रजीत तिवारी ‘निर्भीक’ सहित कई गणमान्य साहित्यिक व सामाजिक हस्तियों की उपस्थिति रही। तीनों कवियों को उनके उत्कृष्ट साहित्यिक योगदान के लिए मंच से सम्मानित किया गया।

सम्मान प्राप्त करना न केवल व्यक्तिगत गौरव की बात है, बल्कि यह जमशेदपुर शहर के साहित्यिक सम्मान में भी वृद्धि है। इन कवियों ने साहित्य के क्षेत्र में सतत सृजन और समर्पण से न केवल अपनी पहचान बनाई है, बल्कि अपने शहर को भी राष्ट्रीय पटल पर गौरवान्वित किया है।

सविता सिंह मीरा ने इसका श्रेय जमशेदपुर स्थित तुलसी भवन के पवित्र पावन प्रांगण को दिया जहाँ निरंतर साहित्यिक गतिविधियां होतीं रहतीं हैं।

सविता सिंह मीरा खुद को कवियित्री कहना नहीं चाहती। बस माँ शारदे की पुत्री ही रहें और उनका आशीर्वाद मिलता रहे।

*सविता सिंह 'मीरा'

जन्म तिथि -23 सितंबर शिक्षा- स्नातकोत्तर साहित्यिक गतिविधियां - विभिन्न पत्र पत्रिकाओं में रचनाएं प्रकाशित व्यवसाय - निजी संस्थान में कार्यरत झारखंड जमशेदपुर संपर्क संख्या - 9430776517 ई - मेल - meerajsr2309@gmail.com