मेरा भारत महान!
मेरा भारत महान!
तिरंगा साथ ले चले,
राष्ट्र प्रेम दीप जले,
साहस की प्रतिमूर्ति,
चले ललकारते।।
राष्ट्र रक्षणार्थ वीर,
देते बलिदान धीर,
शेर-सी दहाड़ सुन,
भयभीत काँपते।।
शुभ मंगल विचार,
सद्भावना सदाचार,
आत्मनिर्भर,सक्षम,
सब गुरु मानते।।
मेरा भारत महान,
विश्व करे गुणगान,
अहिंसा की राह चले,
विश्व शांति चाहते।।
