कुण्डली/छंद

खुशियां खिलें

पंखों में बल जोश हो, जिद जुनून विश्वास हो। 

बाहों में आकाश हो, सपनों का उल्लास हो।

खुशियां हर दिल में खिलें, हर्षाएं मधुमास से। 

हिय झरना सौभाग्य का, मिले किर्ति अभ्यास से।

*चंचल जैन

मुलुंड,मुंबई ४०००७८