निर्दलीय प्रकाशन का वार्षिकोत्सव सम्मान प्रो. शरद नारायण खरे-नीलम खरे को

देश के सुप्रसिद्ध प्रकाशन “निर्दलीय” (भोपाल) ने जुलाई में भव्य आयोजन कर देश के चयनित साहित्यकारों को विविध सम्मानों से सम्मानित किया था,इसमें देश भर के सृजकों में साहित्य,शिक्षा,सृजन के लिए प्रो.शरद नारायण खरे व श्रीमती नीलम खरे को पृथक-पृथक शिखर सम्मान हेतु चयनित किया गया था,पर कारणवश खरे दम्पति सम्मान ग्रहण करने भोपाल नहीं पहुंच सके थे।
आज प्रो शरदनारायण खरे शासकीय कार्यवश जब भोपाल पहुंचे तो निर्दलीय प्रकाशन के प्रमुख आदरणीय श्री कैलाश श्रीवास्तव ‘आदमी’ ने उन्हें कार्यालय आमंत्रित किया,तथा पहुंचने पर उन्होंने अपने सुयोग्य सह-संपादक पुत्र अभिषेक अज्ञानी के साथ मिलकर सुरक्षित रखे हुए स्मृति चिंह,अंगवस्त्रम्,श्रीफल व साहित्य ससम्मान भेंट किए।प्रो.खरे ने प्रकाशन के समाचार पत्र तथा पत्रिका की गुणवत्ता की भूरि-भूरि प्रशंसा की।यह प्रकाशन 50 वर्ष से भी अधिक पुराना है,जो बेबाक खबरों,आलेखों व संपादकीयों के लिए जाना जाता है।
