हास्य व्यंग्य

मामला दिल का है

उन के पास भी पान के पत्ते वाली आकृति है और इन के पास भी यही पान के पत्ते जैसी आकृति है । वैसे तो दोनों ही समान है ,जिसे ये दिल कह रहे या बता रहे हैं। और दोनों ही इसे एक जैसा भी कह रहे हैं। पर जब यह एक जैसा ही है तो फिर पत्थरबाजी कौन कर रहा है। इस का मतलब उन का दिल इन के दिल से बिल्कुल ही अलग है। यह तो साफ़ पता चल रहा है।
पत्थर भी ऐसे वैसे नहीं बड़े बड़े पत्थर हैं एक दिल वालों के पास हैं । दूसरे तो वैसे ही कागज का दिल लिए बिना बात के खड़े हैं। उन के दिल में न तो किसी के लिए घृणा है और न ही इस दिल के लिए मरने मारने का जूनून है और न हो सर तन से जुड़ा करने के नारे हैं । पर दूसरे दिल वाले तो ऐसे नहीं है। उन के दिल में तो नफरत भी है और केवल नफरत ही नहीं मारने काटने और लूटने का जूनून भी है।
पर बात यह है कि जब दोनों दिल एक जैसे हैं तो एक के दिल में इतनी नफरत किस ने भर दी है। आखिर कोई कलाकार या डायरेक्टर तो ऐसा होगा जो इन के दिल में दूसरों के प्रति नफरत भर रहा है, जिस के कारण या जिस के निर्देश पर ये पत्थर तो दूसरों पर फेंक ही रहे हैं। इतना ही नहीं वे तो दुकानों को लूट रहे हैं, घरों में भी आग लगा रहे है, पुलिस पर आक्रमण कर रहे हैं और यहां तक की आम लोगों की हत्या तक कर रहे हैं।
अब सोचना तो यह है कि इन के दिल में ऐसा कैसे हो रहा है इन का दिल ऐसे २ कामों की गवाही कैसे दे रहा है आखिर कौन इन के दिमागों में बैठा रहा है कि लूटो मारो आग लगा दो। यह तो दिल की बात नहीं है यह तो दरिंदगी की बातें हैं ,वहशीपन की बातें हैं ,बर्बरता की बातें हैं ,पर ये है, क्योंकि ये सब सामने दिख रहीं हैं।
पर क्या ये देश द्रोह नहीं है कि देश के क़ानून को भी मत मानों पुलिस पर भी पत्थर फैंकों और फिर हठ धर्मी दिखाओं कि यह तो हम करेंगे ही बताओं हमारा कौन क्या कर लेगा। पर आखिर पुलिस तो पुलिस ही होती है और उस की जिम्मेदारी भी है कि वह कानून व्यवस्था बनाये रखे। पर जब कोई पुलिस पर हमला करेगा तो पुलिस को इस लिए थोड़ी रखा है कि वह चुपचाप मार खा ले। आप उस के चौकी और थानों को भी लूट लें और वह कुछ न कहे। पहले ऐसा होता था , पर अब वे जमाने चले गए। अब पुलिस अपना बचाव तो करेगी ही साथ ही क़ानून को हाथ में लेने वालों को सबक भी अच्छी तरह से सिखाएगी और जब ऐसा करेगी तो आप के जूते चप्पल आदि तो वहां छूट ही जाने है।
पर अब आप पुलिस पर बेतुके तरह तरह के आरोप लगाने लगेंगे और रोने पीटने का ऐसा नाटक करेंगे कि आप इन के झांसे में आराम से आ जाएँ। पर कुछ तथाकथित बुद्धिजीवी तो पहले से तैयार बैठे होते हैं जो इस काम के लिए ही हमेशा तैयार रहते हैं या वे ही तो इन्हे ऐसा करने को उकसाते हैं। वे तो यह सब करवाते ही इस लिए है कि उन्हें वे ज्यादा शोर मचाने का अवसर मिल जाये ताकि विदेशियों को भी हमारे देश को कोसने का मौका मिल जाये इतना ही नहीं वे इन दंगाइयों को भी कहेंगे कि ये तो बेचारे भटके हुए जवान हैं जिन पर बिना बात लठ्ठ बरसाए जा रहे हैं ,इन के साथ तो अन्याय हो रहा है ,ये तो बड़े शांति प्रिय और मासूम लोग हैं। वे इन के कारनामों को जैसे भी होगा छुपाने की कोशिश हर तरह से करेंगे। वे इन के लिए प्रेस कांफ्रेंस करेंगे, प्रेस वाले इन की झूठी बातों को भी प्रेस की स्वतंत्रता के नाम पर छाप देंगे। फिर ये लोग ही कोर्ट में भी चले जायेंगे और वहां पुलिस को अत्याचारी बता कर केस कर देंगे।
कैसे विडंबना है कि ये दिल का नाम ले कर खून खराबा भी करेंगे और हल्ला भी मचाएंगे। .हे इन को दिल देने वाले !तूने इन्हे क्या यही दिल दिया है जिस से तुझे ये प्यार का नाटक करते है। पर यह नाटक करने का फरमान भी तो किसी ने इन्हे सिखाया है या बताया है या पढ़ाया है।
पर सोचने की बात तो यह है कि आखिर इस खूनी दिल का इलाज क्या है। क्या यह इसी तरह की हरकतें करता रहेगा या कभी सुधरेगा भी। पर लगता है सुधरने की बात तो इस दिल में है ही नहीं क्योंकि इसे बनाया ही इस तरह का है।

— डॉ. वेद व्यथित

डॉ. वेद व्यथित

ख्यात नाम : डॉ. वेद व्यथित नाम : वेद प्रकाश शर्मा जन्म तिथि : अप्रैल 9,1956 शिक्षा : एम्० ए० (हिंदी ),पी एच ० डी० शोध का विषय "नागार्जुन के साहित्य में राजनीतिक चेतना मेरठ विश्व विद्यालय मेरठ वर्तमान पता : अनुकम्पा -1577 सेक्टर -3 ,फरीदाबाद -121004 फोन नम्बर : 0129-2302834 , 09868842688 ईमेल : dr.vedvyathit@gmail.com Blog : http://sahiytasrajakved.blogspot.com सम्प्रति : अध्यक्ष - भारतीय साहित्यकार संघ (पंजी ) संयोजक - सामाजिक न्याय मंच (पंजी) उपाध्यक्ष - हम कलम साहित्यिक संस्था (पंजी ) शोध सहायक - अंतर्राष्ट्रीय पुनर्जन्म एवं मृत्योपरांत जीवन शोध केंद्र इंदौर ,भारत परामर्श दाता - समवेत सुमन ग्रन्थ माला सलाहकार - हिमालय और हिंदुस्तान विशेष प्रतिनिधि - कल्पान्त सम्पादकीय परामर्श - ब्रह्म चेतना सम्पादकीय सलाहकार - लोक पुकार साप्ताहिक पत्र संस्थापक सदस्य - अखिल भारतीय साहित्य परिषद ,हरियाणा प्रान्त पूर्व सम्पादक - चरू (साहित्यिक पत्र ) पूर्व प्रांतीय सन्गठन मंत्री - अखिल भारतीय साहित्य परिषद परामर्श दाता : www.mohantimes .com (इ पत्रिका ) जापानी हिंदी कवि सम्मेलनों में सहभागिता अनुवाद : जापानी,रुसी ,फ्रेंच , नेपाली तथा पंजाबी भाषा में रचनाओं का अनुवाद हो चुका है प्रकाशन : मधुरिमा (काव्य नाटक ) १९८४ आखिर वह क्या करे (उपन्यास )१९९६ बीत गये वे पल (संस्मरण )२००२ आधुनिक हिंदी साहित्य में नागार्जुन (आलोचना )२००७ भारत में जातीय साम्प्रदायिकता (उपन्यास )२००८ अंतर्मन (काव्य संकलन )२००९ न्याय याचना (खंड काव्य ) 2011 साहित्य पर शोध : 'बीत गए वो पल' संस्मरण में सामाजिक चेतना कुरुक्षेत्र विश्व विद्यालय कुरुक्षेत्र 'आखिर वह क्या करे ' उपन्यास में अन्तर्द्वन्द की अवधारणा विनायक मिशन्स विश्व विद्यालय तमिल नाडू 'भारत में जातीय साम्प्रदायिकता ' उपन्यास में सामाजिक बोध krukshetr विश्व विद्यालय 'मधुरिमा' काव्य नाटक पर शोध कुरुक्षेत्र विश्व विद्यालय नवीन सर्जन : * "व्यक्ति चित्र " नामक नवीं विधा का सर्जन किया है * "त्रि पदी" काव्य की नई विधा का सर्जन किया है अन्य *कुरुक्षेत्र विश्व विद्यालय में आयोजित एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी में अंतिम सत्र की अध्यक्षता * शताधिक साहित्यिक समारोह व गोष्ठियों की अध्यक्षता की है अंर्तजाल (Internet) पर प्रकाशित विभिन्न पत्रिकाओं में प्रकाशन : www.pravasiduniya.com www.sahityashilpi.com www.p4poetry.com http://sakhikabira.blogspot.com http://aakhrkalsh.blogspot.com http://blog4varta.blogspot.com http://utsahi.blogspot.com www.chrchamnch.com www.janokti.com www.srijangatha.com www.khabarindya.com etc. सम्मान : साहित्य सर्जन के लिए "समाज गौरव "सम्मान भारतीय साहित्यकार संसद द्वारा "मोहन राकेश शिखिर सम्मान पत्रकार विश्व बन्धु सम्मान युवा कार्यक्रम एनम खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा सम्मान हिमालय और हिंदुस्तान एवार्ड हरियाणा सरकार द्वारा आपात काल के विरुद्ध किये संघर्ष के लिए ताम्र पत्र से सम्मानित विभिन्न विधाओं में निरंतर लेखन....