कविता

इंतजार

अंधेरों को जैसे
रोशनी का इंतजार है।
नफरत को जैसे
मोहब्बत का इंतजार है।
बादलों को जैसे
बरसने का इंतजार है।
राहों को जैसे
हमराही का इंतजार है।
वृक्षों को जैसे
खिलते हुए पत्तों का इंतजार है।
सूखी भूमि को जैसे
वर्षा का इंतजार है।
सावन को जैसे
बहारों का इंतजार है।
वैसे मुझे तुम्हारा
मेरे जीवन में इंतजार है।

— डॉ. राजीव डोगरा

*डॉ. राजीव डोगरा

भाषा अध्यापक गवर्नमेंट हाई स्कूल, ठाकुरद्वारा कांगड़ा हिमाचल प्रदेश Email- Rajivdogra1@gmail.com M- 9876777233