कविता

शिक्षा का प्रकाश कभी न मिटे

शिक्षा का इस जीवन में,
बड़ा महत्त्व होता है।

जो इससे अछूता रहता ,
उनका जीवन अधूरा है।

शिक्षा को कोई न बाट सका,
और न ही छिन सकता है।

इस जीवन का ये सबसे ,
अनमोल रत्न जो होता है।

धन दौलत तो जीवन में ,
आती जाती रहती है।

गुरु से हमको शिक्षा मिलती ,
इसीलिए गुरु सबसे महान है।

प्रथम गुरु माता पिता होते हैं,
दूसरा गुरु शिक्षक होता है।

ज्ञान का अमृत हमें पिलाते ,
इस जीवन को मधुर बनाते हैं।

यह ज्ञान हमारा संग देता,
जीवन की अंतिम सांसों तक।

शिक्षा का प्रकाश कभी न मिटें,
ये जीवन को उज्जवल बनायें।

— कालिका प्रसाद सेमवाल

कालिका प्रसाद सेमवाल

प्रवक्ता जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, रतूडा़, रुद्रप्रयाग ( उत्तराखण्ड) पिन 246171