मेक अप
“देखो जी आज मुझे पार्लर जाना है पांच हजार रुपए दे दो” राधिका ने उमेश से कहा।
“ठीक है दे दूंगा पर कुछ बदलाव आएगा या नहीं? तुम पहले सुंदर दिखने लगोगी क्या?” उमेश ने समझाते हुए कहा।
“देख लेना जब वहां से वापिस आऊंगी नजर तक नहीं हटा पाओगे।” राधिका ने कहा।
“वो तो कमाल उनका होगा और मेरे दिए पांच हजार रुपए का भी। उसके बिना ये दुनिया चल ही नहीं पाती।”
— अभिषेक जैन
