मुक्तक/दोहा

दोहे

स्वस्थ रहे भारत सदा,हो हर घर खुशहाल
हरी सब्ज़ियां खाइये,खायें रोटी दाल

मच्छर से बचकर रहें,ये करते बीमार
गन्दे घर में रोग की,रहती है भरमार

योग और व्यायाम से,स्वस्थ रहे इन्सान
रोज सुबह उठकर करो,सबसे पहले स्नान

साफ करो उठ कर सुबह,तुम अपने ये दाँत
पानी पीने से सुबह,स्वस्थ रहेंगी आँत

गन्दे दांतो में रहे,कीटाणु का वास
मुंह में हो बदबू अगर,कोई न आता पास

कीड़ा दांतो में लगे,दर्द रहे दिन रात
हमें माननी चाहिए,ब्रश करने की बात

करो सुबह को सैर सब,और करो सब योग
अच्छी आदत सीखिए,करें हँसी उपयोग

साफ सफाई हो जहाँ,वहाँ दूर हो रोग
स्वास्थ्य क्रान्ति के लिए,जुट जायें सब लोग

— शालिनी शर्मा

शालिनी शर्मा

पिता का नाम-स्वर्गीय मथुरा प्रसाद दीक्षित माता का नाम -श्रीमती ममता दीक्षित पति का नाम-श्री अनिल कुमार शर्मा वर्तमान स्थायी पता- केऐ-16 कर्पूरी पुरम गाजियाबाद फोन न0- 9871631138 जन्म एंव जन्म स्थान-09.04.1969, परीक्षित गढ़ गाजियाबाद उप्र शिक्षा एवं व्यवसाय-बीएससी बीएड़,अध्यापिका व सहायक NCC आफिसर (13 यूपी गर्ल्स बटालियन) प्रकाशित रचनाएं एवं विवरण-अमर उजाला काव्य में 48 रचनायें प्रकाशित, विभिन्न पत्रिकाओं में रोज रजनाएं प्रकाशित होती हैं,दो तीन सम्मान प्राप्त