नेता सारे
सारे दल यूं चलेंगे, अपने अपने दांव
महाराष्ट्र में जब तलक, होंगे मिनी चुनाव
होंगे मिनी चुनाव, अधम पर होंगे रिश्ते
गठबंधन इस बार, सॅंभाल न सकें फ़रिश्ते
कह सुरेश कविराय इलेक्शन हुए किनारे
फिर गलबहियां डाल चलेंगे नेता सारे
— सुरेश मिश्र
सारे दल यूं चलेंगे, अपने अपने दांव
महाराष्ट्र में जब तलक, होंगे मिनी चुनाव
होंगे मिनी चुनाव, अधम पर होंगे रिश्ते
गठबंधन इस बार, सॅंभाल न सकें फ़रिश्ते
कह सुरेश कविराय इलेक्शन हुए किनारे
फिर गलबहियां डाल चलेंगे नेता सारे
— सुरेश मिश्र