नर्मदाचल के मोती पुस्तक का लोकार्पण समारोह संपन्न

इटारसी स्थानीय नर्मदांचल के मोती साहित्य समूह द्वारा ईश्वर रेस्टोरेंट, न्यास कॉलोनी, इटारसी में दो पुस्तक लोकार्पण समारोह एवं काव्य रस वर्षा का भव्य आयोजन किया गया। नममि देवी नर्मदा मैया के आशीष से अपने क्षेत्र के आस-पास सकारात्मकता के विचारो का जो मंथन सदियों से चल रहा है। क्योंकि यहां का हर पत्थर शंकर के समान पूजनीय व पवित्रता में अपने आप में मां नर्मदा की यहां धारा समय का साक्षी है। धारा प्रवाह अविरल बहने वाली पवित्र नदी के आंचल में हिंदी व क्षेत्रीय भाषाओं के आंचल के यहां बिखरे हुए मोतियों को एक माला में पिरोकर एकसाथ लाने वाले नर्मदांचल के मोती के संयोजक वरिष्ठ शिक्षाविद व साहित्यकार रुपेंद्र गौर जी के इस साहित्य समूह टीम के सभी वरिष्ठ शिक्षकगणों व कलमकारों की महेनत रंग लाई । यहां विगत कई महिनों के इस परिश्रम का फल जो आज पुस्तक के रूप में विमोचन किया। हम सभी इस बात पर गर्व करते हैं कि हम सभी की अभिव्यक्ति को आज पुस्तक के रूप में इटारसी के वरिष्ठ गणमान्य व कलमकारों की उपस्थिति में “नर्मदांचल के मोती” सांझा काव्य संग्रह व ” करें बात पर गौर” हास्य व्यंग कुंडलियां संग्रह का लोकार्पण बहुत हर्ष की बात है। मध्यप्रदेश के साहित्यकार जगत में आप सभी नर्मदांचल के मोती अपनी चमक बनाए रखें।
नर्मदांचल के मोती-काव्य समूह के संयोजक रूपेंद्र गौर ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राज्य सभा सांसद श्रीमती माया नारोलिया जी एवं अध्यक्षता हेतु नगर पालिका परिषद, इटारसी के अध्यक्ष श्री पंकज चौरे जी उपस्थित हुए। इस अवसर पर काव्य संग्रह “करें बात पर गौर” हास्य व्यंग्य कुंडलियां संग्रह भाग -1 (रचयिता-रूपेंद्र गौर) पुस्तक पर सबलगढ, जिला-मुरैना से पधारे छंदकार श्री राजवीर सिकरवार ( भारती ) समीक्षा ने प्रस्तुत की तथा दूसरी पुस्तक “नर्मदांचल के मोती” (53-कवियों की साझा पुस्तक-संपादक-रूपेंद्र गौर) की समीक्षा सुप्रतिष्ठित रचनाकार श्री अखिलेश शुक्ल इटारसी ने किया। विशेष अतिथि के रूप में श्री गिरि मोहन गुरूजी, श्री रामकिशोर नाविक जी एवं श्री दीपक हरिनारायण अग्रवाल व श्री संदेश पुरोहित भी मंचासीन थे। पुस्तक विमोचन खंड का संचालन कवि एवं रंगकर्मी श्री ब्रजकिशोर पटेल ने किया एवं काव्य रस वर्षा का संचालन श्री एच.एन.सिंह, भोपाल ने किया। इस अवसर पर ईश्वर रेस्टोरेंट सभागार कवियों से भरा हुआ था, जिसमें मुख्य रूप से श्री माखन मालवीय, मोहन झलिया, राम वल्लभ गुप्त, सुभाष यादव, मनोज साहू, हरिओम गौर, ब्रजेश त्रिवेदी, अमित गोलछा, डाॅ.अर्चना तिवारी, आरती गौर, विनय चौरे, कमल पटेल, सुनील गौर, नवीन गौर, दीपक गौर, स्मित गौर, सुशील गौर, गुलाब भूमरकर, मयूर मालवीय, गौरव बरखने, नरेश नागराज, नवीन हरियाले, हनीफ खान, एम.ए.खान, प्रद्युम्न हरियाले, प्रमिला किरण, प्रवीण शर्मा, कमलेश नागवंशी, माखन सागरी, डाॅ.अमजद रोशन खान, रामेश्वर मैहर, मिलिंद रौंघे, डाॅ.आजाद सिंह, आफाक अहमद, अशोक प्रजापति, सतीश शमी, टी.आर.चोलकर, पवन प्रबल, सावन सेजकर, जीवन घावरी, अविनेश चंद्रवंशी इत्यादि कवि उपस्थित थे। आभार प्रदर्शन कार्यक्रम संयोजक श्री रूपेन्द्र गौर ने किया।
— हरिहर सिंह चौहान इन्दौर
