कविता

हेल्दी फूड्स

सात रंगों के है सात चक्र सात रंगों की सात रोशनी,
लाल, नारंगी, पीला, हरा,नीला, जामुनी और बैंगनी,
प्राणिक ऊर्जा जीवन चक्र इन्हीं सातों रंगों का है मेल,
प्रतिदिन करना होगा हमें भोजन में नित इनका तालमेल ।

चलो आज खोलते हैं तन्दरूस्त सेहत का न्यू चैप्टर,
जानते हैं कुछ हेल्दी फूड्स फॉर हेल्दी बॉडी फैक्टर,
धरा पर मानव को प्रकृति ने दिया ये “आनंद” खजाना,
अनाजों फलों-सब्ज़ियों बीजों मेवों में है अमृत सुहाना ।

संतरा, सेब, केला, जामुन, ब्लूबेरी, अमरूद और अनार,
सभी अति आवश्यक विटामिन्स की फलों में है भरमार,
चुकंदर, गाजर, ब्रोकली, टमाटर, खीरा, पालक व केले,
विभिन्न प्रकार के खनिज लवण इनमें स्वाद में अलबेले ।

सप्त धान ज्वार, गेहूॅं, चावल, मूॅंग, उड़द, तिल व बाजरा,
इनकी अलग-अलग उपयोगिता व स्वास्थ्य से जुड़ाव गहरा,
आगे है मेथी, तुलसी, पुदीना, धनिया, सौंफ, जीरा, राई,
हल्दी, कालीमिर्च, दालचीनी, लौंग, इलायची खाओ भाई ।

प्रोटीन कार्बोहाइड्रेट वसा खनिज लवण व विटामिन्स,
शामिल करें संतुलित आहार में आप इनको प्रतिदिन,
भोजन में सभी तत्वों के सम्मिश्रण से दिखेगा असर,
रोगप्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ेगी कोशिकाओं के अन्दर ।

— मोनिका डागा “आनंद”

मोनिका डागा 'आनंद'

चेन्नई, तमिलनाडु