बधाई
नूतन वर्ष की आपको बधाई
जीवन आपका खुशहाल हो बहन और भाई
भेद मतभेद मिटाकर जग से पाओ बड़ाई
जीवन से जीवन प्रेरित हो यही मेरे मन की दुहाई
भले बुरे सब हैं जग में क्या हिन्दू,सिख इसाई,
सनातन की राह पे चलना सीखो, न बनना कभी कसाई
दूसरों के दुःख दर्द में काम आना यही है सच्चाई,
देश की सीमा के पार भी फैला दो
अपनी ये अच्छाई
चार दिनों की जिंदगी है, ये बात मेरे दिलों में समाई,
नूतन वर्ष के इस अवसर पे आप सबों को मेरा बारंबार सहृदय बधाई!
— मृदुल शरण
