समाचार

प्रो. शरद नारायण खरे-डाॅ. नीलम खरे साहित्य सम्मान से अलंकृत 

मंडला-देश की सुप्रसिद्ध साहित्य संस्था “सशक्त हस्ताक्षर-जबलपुर”  की 46 वीं काव्य गोष्ठी नूतन मराठी स्कूल, जबलपुर के सभागार में मुख्य अतिथि – माननीय प्रो. डाॅ. शरद नारायण खरे जी,मण्डला,अध्यक्ष- माननीय महामहोपाध्याय आचार्य डॉ. हरिशंकर दुबे जी,विशिष्ट अतिथि – माननीया श्रीमती नीलम खरे जी मण्डला,माननीय सुवीर श्रीवास्तव जी,माननीय विजय नेमा अनुज जी,सारस्वतअतिथि-माननीय राजेश पाठक प्रवीण जी,मंगल भाव-माननीय कवि संगम त्रिपाठी जी व गणेश श्रीवास्तव प्यासा जी के संयोजन संचालन में सारस्वत सम्मान व काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया,जिनमें सुविख्यात कवि-लेखक, शिक्षाविद् प्रोफेसर शरद नारायण खरे व सुपरिचित मधुर कंठी कवयित्री व गायिका ,लेखिका  नीलम खरे को उनकी उल्लेखनीय साहित्यिक उपलब्धियों व सारस्वत सेवा पर भव्य मानपत्र,अंगवस्त्र,संस्था का प्रतीक चिन्ह व कलम भेंटकर गरिमापूर्वक अलंकृत किया गया।

*प्रो. शरद नारायण खरे

प्राध्यापक व अध्यक्ष इतिहास विभाग शासकीय जे.एम.सी. महिला महाविद्यालय मंडला (म.प्र.)-481661 (मो. 9435484382 / 7049456500) ई-मेल-khare.sharadnarayan@gmail.com