समाचार

गोवर्द्धन दास बिन्नाणी ‘राजा बाबू’ सम्मानित 

अभिनंदन शिक्षा व साहित्य फाउंडेशन, जयपुर तथा एएमडीएस वोकेशनल ट्रेनिंग वेलफेयर सोसाइटी, नई दिल्ली के संयुक्त तत्वावधान में शिक्षा, साहित्य और समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाली विभूतियों को सम्मानित करने के लिये एक बेहद पारदर्शी और कड़ी प्रक्रिया के तहत ११ जुलाई २०२६ को विजेताओं का चयन, विभूतियों के कार्यों पर गहन शोध करने के साथ-साथ  उनकी विशिष्ट उपलब्धियों को ध्यान में रखते हुए किया गया।
बीकानेर से वित्तीय क्षेत्र विशेषकर बैंकिंग व्यवस्था में सर्वजन हितार्थ सुधार हेतु निरन्तर प्रयासरत वयोवृद्ध सामाजिक चिन्तक गोवर्द्धन दास बिन्नाणी ‘राजा बाबू  को साहित्य के क्षेत्र में लाइफ़ टाइम एचीवमेंट अवार्ड एवं चि० मानस बिन्नाणी को साहित्य के क्षेत्र में ग्लोरी आफ इन्डिया अवार्ड वहीं  सौ० नेहा बिन्नाणी को  समाज सेवा के क्षेत्र में ग्लोरी आफ इन्डिया अवार्ड  प्रशस्ति पत्र प्रदान किया।

गोवर्द्धन दास बिन्नाणी 'राजा बाबू'

जय नारायण ब्यास कॉलोनी बीकानेर / मुम्बई 7976870397 / 9829129011 [W]