गीतिका/ग़ज़ल

ग़ज़ल

बात बिल्कुल सही
आप ने जो कही
मत जमाओ दही
कुछ करो बतकही
सच‌ नबी जानते
जिन पे उतरी वही
कर्ज़ लेना नहीं
खोलना मत बही
दान गुम हो गया
बात सच है यही
टल न पायी ज़रा
होनी हो के रही
दबदबा मत दिखा
मान ले जो सही

— हमीद कानपुरी

*हमीद कानपुरी

पूरा नाम - अब्दुल हमीद इदरीसी वरिष्ठ प्रबन्धक, सेवानिवृत पंजाब नेशनल बैंक 179, मीरपुर. कैण्ट,कानपुर - 208004 ईमेल - ahidrisi1005@gmail.com मो. 9795772415