क्या आपकी तिजोरी भरी है और ज़िंदगी खाली?
शर्मा जी 68 साल के हो गए। पूरी कॉलोनी में मिसाल—PSU की 40 साल की नौकरी, बेटा IIT में, बेटी की बड़ी शादी और बैंक में 3 करोड़ का बैलेंस।
पर क्या वो वाकई अमीर थे ?
❌ रात 2 बजे पसीने में भीगे शर्मा जी AC बंद कर देते—”बिल ज़्यादा आएगा।”
❌ घुटने के ऑपरेशन के लिए 5 लाख खर्च करने में डर लगा—”कल को कुछ हो गया तो?” ेंड्ठ
❌ बेटे ने केदारनाथ के लिए बिज़नेस क्लास टिकट ऑफर की, तो डांट दिया और 12 घंटे स्लीपर में दर्द के साथ सफर किया।
वो हर खुशी ‘कल’ पर टालते रहे। मूलधन (Capital) को छूना उन्हें पाप लगता था।
फिर एक दिन मिले उनके दोस्त वर्मा जी।
वर्मा जी 72 की उम्र में स्विट्ज़रलैंड घूम कर आए थे। उन्होंने एक जादुई मंत्र दिया: ” The Two Bucket Rule” 🪣🪣
1 Bucket A (Security ): घर खर्च, बीमारी और बुढ़ापे की सुरक्षा। इसे मत छुओ।
2 Bucket B (Happiness): ये पैसा सिर्फ उड़ाने के लिए है। घूमना, शौक, आराम। इसे बचाना मना है! घाव
शर्मा जी को बात समझ आ गई!
अगली सुबह उन्होंने ‘सेविंग मोड’ का स्विच ‘स्पेंडिंग मोड’ पर डाल दिया:
✅ 15 लाख का “खुशी खाता” खोला।
✅ बेटे को फोन किया—”अगले हफ्ते केदारनाथ चलेंगे, वो भी बिज़नेस क्लास और हेलीकॉप्टर से!”
✅ घुटने का ऑपरेशन कराया और अब चैन की नींद सोते हैं।
आज 75 साल के शर्मा जी गोवा के बीच पर नारियल पानी पी रहे हैं।
उन्होंने अपने बेटे से कहा—”बेटा, तेरे लिए सबसे बड़ी विरासत मेरा बैंक बैलेंस नहीं, मेरी ये हँसी है।”
इस कहानी से हमें क्या सीखना चाहिए?
1️ स्विच बदलिए : बचत का मकसद तिजोरी भरना नहीं, बल्कि सम्मान के साथ जीना है।
2️ बकेट बनाओ : जब पता हो कि ‘Security’ वाला पैसा सुरक्षित है, तो खर्च करने में गिल्ट (पाप) नहीं लगता। 🪣
3️ यादें विरासत में दें : आपके बच्चे को आपके करोड़ों से ज़्यादा आपके साथ बिताए वो 3 दिन याद रहेंगे।
4️ आज में जियें: 105 साल तक जीने के डर में, 70 साल की उम्र के सुनहरे दिन बर्बाद मत कीजिए।
5️ इनाम दें: अच्छा खाना, बेहतर इलाज और आराम—ये खर्च नहीं, आपकी 40 साल की मेहनत का ‘ बोनस’ है ।
याद रखिए: कफ़न में जेब नहीं होती!
स्विच बदल दें
40 साल ‘बचत’ का बटन दबाया,
पाई-पाई जोड़ी, खुद को भुलाया।
आज तिजोरी भरी है, पर मन खाली, AC बंद है, और साँसों में गर्मी वाली।
बेटा कहे ‘पापा उड़ो बिज़नेस क्लास’,
बाप कहे ‘स्लीपर भी तो पहुँचाएगा पास’।
घुटना माँगे नया, बैंक कहे ‘हाँ’ है,
पर दिल बोले ‘नहीं’, कल का डर वहाँ है।
बस अब बहुत हुआ, स्विच बदल दे बंदे,
‘खुशी वाला खाता’ खोल, कर ले कुछ खर्चे।
दो बकेट बना ले – एक सेफ, एक उड़ाने को,
ज़िंदगी मिली है जीने को, ना तिजोरी बढ़ाने को।
– राजेश पंडित
