आपदा
दोहा
1.
पूछ न आती #आपदा, रहना है तैयार।
प्रभु से करिए याचना, हो न कहीं संहार॥
2.
हे प्रभु सबकी रक्षा कर, आफत में नेपाल।
दुखद #आपदा से बचा, भगवन दीनदयाल।।
3.
जब आती है #आपदा, मन होता भयभीत।
अगर इसे हो रोकना, सजग रहो मनमीत॥
स्वरचित और मौलिक
लीला तिवानी
सम्प्रति ऑस्ट्रेलिया
