गीतिका/ग़ज़ल

ग़ज़ल

ग़ैर बनकर पेश आते, वक़्त पर अपने ही लोग,
अपनों की पहचान करना अब नहीं आसान है।

चेहरे पर मुस्कान लेकर, दिल में रखते हैं सवाल,
कौन कितना साथ देगा, वक़्त ही पहचान है।

प्यासा पथिक और पास में बहता समुन्दर देखकर,
ज़िंदगी क्या है ‘मदन’, कुछ-कुछ हुई पहचान है।

भीड़ में रहकर भी अक्सर आदमी तन्हा मिले,
किसको अपना मान लें, उलझा हुआ अरमान है।

धूप में चलते रहे जो, छाँव की उम्मीद में,
उनके हिस्से में मिला बस धैर्य का सम्मान है।

रिश्तों की बुनियाद में जब स्वार्थ आकर बस गया,
प्यार की भाषा बदलना आज का उन्वान है।

वक़्त की आँधी में कितने आशियाने ढह गए,
जो बचा है पास अपने, बस वही सामान है।

हारकर भी जो कभी उम्मीद का दामन न छोड़े,
ज़िंदगी के रास्ते में जीत उसकी शान है।

— मदन मोहन सक्सेना

*मदन मोहन सक्सेना

जीबन परिचय : नाम: मदन मोहन सक्सेना पिता का नाम: श्री अम्बिका प्रसाद सक्सेना जन्म स्थान: शाहजहांपुर .उत्तर प्रदेश। शिक्षा: बिज्ञान स्नातक . उपाधि सिविल अभियांत्रिकी . बर्तमान पद: सरकारी अधिकारी केंद्र सरकार। देश की प्रमुख और बिभाग की बिभिन्न पत्रिकाओं में मेरी ग़ज़ल,गीत लेख प्रकाशित होते रहें हैं।बर्तमान में मैं केंद्र सरकार में एक सरकारी अधिकारी हूँ प्रकाशित पुस्तक: १. शब्द सम्बाद २. कबिता अनबरत १ ३. काब्य गाथा प्रकाशधीन पुस्तक: मेरी प्रचलित गज़लें मेरी ब्लॉग की सूचि निम्न्बत है: http://madan-saxena.blogspot.in/ http://mmsaxena.blogspot.in/ http://madanmohansaxena.blogspot.in/ http://www.hindisahitya.org/category/poet-madan-mohan-saxena/ http://madansbarc.jagranjunction.com/wp-admin/?c=1 http://www.catchmypost.com/Manage-my-own-blog.html मेरा इ मेल पता: madansbrac@gmail.com ,madansbarc@ymail.com

Leave a Reply