सामाजिक

ये दुनिया आपके संघर्ष और कामयाबी को सलाम करेगी

जीवन की राहों में चलते हुए इंसान अक्सर ऐसे दोराहे पर आ जाता है, जहाँ उसका सामना ख़ुद अपनी ही ज़िद, गुज़रते वक्त और रिश्तों की नज़ाकत से होता है। जहाँ समझौता करने वाला कोई नहीं होता,  इस दुनिया में कामयाबी के बिना रिश्तों के मायने भी बदल जाते हैं।

जीवन में कई बार स्थितियाँ ऐसी बन जाती हैं जहाँ इंसान किसी बात पर या अपने किसी लक्ष्य को पाने के लिए इस हद तक अड़ जाता है कि वह झुकना या समझौता करना छोड़ देता है। यह जिद केवल दूसरों से नहीं होती, बल्कि यह ख़ुद के भीतर चल रहे उस संघर्ष से होती है जहाँ इंसान अपनी प्राथमिकताओं, सपनों और आत्मसम्मान के बीच फँसा होता है। इसका अंज़ाम अनिश्चित होता है, लेकिन यह ज़िद ही तय करती है कि व्यक्ति टूटेगा या निख़रकर सामने आएगा।

यह दुनिया अक्सर नतीजों को सलाम करती है। जब तक व्यक्ति के पास मुक़ामा या सफ़लता नहीं होती, तब तक उसके संघर्ष, उसकी भावनाओं और उसकी कोशिशों की उतनी क़ीमत नहीं समझी जाती जितनी परिणाम की। गुज़रता हुआ वक्त इंसान को यह सिखा देता है कि भावनाओं के अपने दायरे हैं, लेकिन सामाजिक और व्यावहारिक जीवन में सफ़लता एक ऐसा आवरण है जो अपनों को जोड़े रखती है। यही कारण है कि इंसान के भीतर एक अनकहा डर और एक मज़बूत ज़िद जन्म लेती है कि उसे हर हाल में खुद को साबित करना है।

सिर्फ़ सोचने या ज़िद करने से मंजिल नहीं मिलती। इसके लिए दो सबसे अहम पहियों की जरूरत होती है,मेहनत और मौक़ा। बिना पसीना बहाए, बिना रातों की नींद ख़राब किए और बिना संघर्ष के कोई भी मुकाम हासिल नहीं किया जा सकता। मेहनत वह निवेश है जिसका फ़ल आज नहीं तो कल मिलता ही है।

कई बार इंसान मेहनत तो पूरी करता है, लेकिन सही समय पर सही ‘मौका’ हाथ नहीं लगता या वह उसकी पहचान नहीं कर पाता। समझदारी इसी में है कि व्यक्ति अपनी तैयारी पूरी रखे, ताकि जब भी अवसर का दरवाजा खुले, वह उसमें पूरी ताक़त से प्रवेश कर सके। जिंदगी की यह क़शमक़श और यह दौर हमें यही सिखाता है कि वक्त किसी के लिए नहीं रुकता। अगर आज हालात अनुकूल नहीं हैं या अपने भी पराये से लगने लगे हैं, तो इसका मतलब यह नहीं कि सफ़र रोक दिया जाए।

जरूरत इस बात की है कि अपनी ज़िंद को नकारात्मक ऊर्जा बनाने के बजाय उसे अपनी सकारात्मक मेहनत में बदला जाए। जब मेहनत सही दिशा में होती है और वक्त का पहिया घूमता है, तो वही दुनिया जो आज सवाल उठा रही है, कल आपके संघर्ष और कामयाबी की दास्तां को सलाम करेगी।

— डॉ.मुश्ताक़ अहमद शाह सहज़ 

डॉ. मुश्ताक़ अहमद शाह

पिता का नाम: अशफ़ाक़ अहमद शाह जन्मतिथि: 24 जून जन्मस्थान: ग्राम बलड़ी, तहसील हरसूद, जिला खंडवा, मध्य प्रदेश कर्मभूमि: हरदा, मध्य प्रदेश स्थायी पता: मगरधा, जिला हरदा, पिन 461335 संपर्क: मोबाइल: 9993901625 ईमेल: dr.m.a.shaholo2@gmail.com शैक्षिक योग्यता एवं व्यवसाय शिक्षा,B.N.Y.S.बैचलर ऑफ़ नेचुरोपैथी एंड योगिक साइंस. बी.कॉम, एम.कॉम बी.एड. फार्मासिस्ट आयुर्वेद रत्न, सी.सी.एच. व्यवसाय: फार्मासिस्ट, भाषाई दक्षता एवं रुचियाँ भाषाएँ, हिंदी, उर्दू, अंग्रेज़ी रुचियाँ, गीत, ग़ज़ल एवं सामयिक लेखन अध्ययन एवं ज्ञानार्जन साहित्यिक परिवेश में रहना वालिद (पिता) से प्रेरित होकर ग़ज़ल लेखन पूर्व पद एवं सामाजिक योगदान, पूर्व प्राचार्य, ज्ञानदीप हाई स्कूल, मगरधा पूर्व प्रधान पाठक, उर्दू माध्यमिक शाला, बलड़ी ग्रामीण विकास विस्तार अधिकारी, बलड़ी कम्युनिटी हेल्थ वर्कर, मगरधा साहित्यिक यात्रा लेखन का अनुभव: 30 वर्षों से निरंतर लेखन प्रकाशित रचनाएँ: 2000+ कविताएँ, ग़ज़लें, सामयिक लेख प्रकाशन, निरन्तर, द ग्राम टू डे, दी वूमंस एक्सप्रेस, एजुकेशनल समाचार पत्र (पटना), संस्कार धनी (जबलपुर),जबलपुर दर्पण, सुबह प्रकाश , दैनिक दोपहर,संस्कार न्यूज,नई रोशनी समाचार पत्र,परिवहन विशेष,समाचार पत्र, घटती घटना समाचार पत्र,कोल फील्ड मिरर (पश्चिम बंगाल), अनोख तीर (हरदा), दक्सिन समाचार पत्र, नगसर संवाद, नगर कथा साप्ताहिक (इटारसी) दैनिक भास्कर, नवदुनिया, चौथा संसार, दैनिक जागरण, मंथन (बुरहानपुर), कोरकू देशम (टिमरनी) में स्थायी कॉलम अन्य कई पत्र-पत्रिकाओं में निरंतर रचनाएँ प्रकाशित प्रकाशित पुस्तकें एवं साझा संग्रह साझा संग्रह (प्रमुख), मधुमालती, कोविड, काव्य ज्योति, जहाँ न पहुँचे रवि, दोहा ज्योति, गुलसितां, 21वीं सदी के 11 कवि, काव्य दर्पण, जहाँ न पहुँचे कवि (रवीना प्रकाशन) उर्विल, स्वर्णाभ, अमल तास, गुलमोहर, मेरी क़लम से, मेरी अनुभूति, मेरी अभिव्यक्ति, बेटियां, कोहिनूर, कविता बोलती है, हिंदी हैं हम, क़लम का कमाल, शब्द मेरे, तिरंगा ऊंचा रहे हमारा (मधुशाला प्रकाशन) अल्फ़ाज़ शब्दों का पिटारा, तहरीरें कुछ सुलझी कुछ न अनसुलझी (जील इन फिक्स पब्लिकेशन) व्यक्तिगत ग़ज़ल संग्रह: तुम भुलाये क्यों नहीं जाते तेरी नाराज़गी और मेरी ग़ज़लें तेरा इंतज़ार आज भी है (नवीनतम) पाँच नए ग़ज़ल संग्रह प्रकाशनाधीन सम्मान एवं पुरस्कार साहित्यिक योगदान के लिए अनेक सम्मान एवं पुरस्कार प्राप्त पाठकों का स्नेह, साहित्यिक मंचों से मान्यता मुश्ताक़ अहमद शाह जी का साहित्यिक और सामाजिक योगदान न केवल मध्य प्रदेश, बल्कि पूरे हिंदी-उर्दू साहित्य जगत के लिए गर्व का विषय है। आपकी लेखनी ने समाज को संवेदनशीलता, प्रेम और मानवीय मूल्यों से जोड़ा है। आपके द्वारा रचित ग़ज़लें और कविताएँ आज भी पाठकों के मन को छूती हैं और साहित्य को नई दिशा देती हैं।

Leave a Reply