धर्म-संस्कृति-अध्यात्म

“धनतेरस” भगवान धनवंतरी, आयुर्वेद के आदि प्रवर्तक और जगत के चिकित्सक हैं।

दीपावली के उल्लास की अगवानी करता पावन पर्व धनतेरस (धनत्रयोदशी) मात्र भौतिक वैभव, स्वर्ण-रजत या बर्तन खरीदने का अनुष्ठान नहीं है, बल्कि यह हमारी अगाध आस्था, सनातन निष्ठा, शाश्वत संस्कृति और उस दिव्य परंपरा का जीवंत अहसास है, जो जीवन को आरोग्य और प्रेम के सूत्र में पिरोती है। भारतीय परिवेश विशेषकर हमारे गाँवों और कस्बों के आत्मीय ताने-बाने में यह पर्व रिश्तों की गर्माहट और जीवन के परम सत्य यानी आरोग्यता का संदेश लेकर आता है।
हमारे आँगन में जब धनतेरस की बेला आती है, तो यह केवल बाज़ार की चहल-पहल नहीं होती, बल्कि यह घर-परिवार के जुड़ाव का उत्सव होता है।
साफ़-सफाई और नव-सृजन, घरों की लिपाई-पुताई, स्वच्छ आँगन और द्वार पर सजती रंगोली इस बात का प्रतीक है कि हम अपने जीवन में सकारात्मकता और पवित्रता का स्वागत करने के लिए तत्पर हैं।
परंपरा की जीवंतता,सामर्थ्य के अनुसार तांबे, पीतल या मिट्टी के पात्र खरीदना इस बात का प्रमाण है कि हम आधुनिकता की दौड़ में भी अपनी मिट्टी और जड़ों से मज़बूती से जुड़े हुए हैं। यह भारतीय संस्कृति का वह सहज़ सौंदर्य है जो हर वस्तु को एक संस्कार में बदल देता है।
धनतेरस का यह पावन पर्व मूल रूप से भगवान धनवंतरी को समर्पित है। पुराणों के अनुसार, कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को समुद्र मंथन के दौरान भगवान धनवंतरी हाथों में अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे।
आरोग्य ही परम धन है, लोक-व्यवहार में हम भले ही ‘धन’ का अर्थ मुद्रा या स्वर्ण मान लें, किंतु भारतीय मनीषा ने हमेशा यह स्वीकारा है कि ‘पहला सुख निरोगी काया’। भगवान धनवंतरी आयुर्वेद के आदि प्रवर्तक और जगत के चिकित्सक हैं। उनके हाथ में मौजूद अमृत कलश इस शाश्वत सत्य की घोषणा करता है कि संसार में मनुष्य के लिए सबसे बड़ा धन आरोग्यता और स्वस्थ प्राण-शक्ति है।
चिकित्सा और करुणा की साधना,,यह दिन उन सभी चिकित्सकों, वैद्यों और प्राण-रक्षकों के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करने का भी अवसर है, जो सेवा-भाव से मानवता के कष्टों का निवारण करते हैं।
धनतेरस की संध्या जब यमराज के निमित्त और घर के द्वारों पर दीप प्रज्वलित किए जाते हैं, तो वह केवल तिमिर को मिटाने का उपक्रम नहीं होता,वह अकाल मृत्यु के भय से मुक्ति और परिवार की दीर्घायु की मंगलकामना होती है।
जब परिवार के सभी जन मिलकर दीपमाला सजाते हैं, एक-दूसरे को आरोग्यता की शुभकामनाएँ देते हैं, तो यह आत्मीयता आपसी प्रेम और भाईचारे के बंधन को प्रगाढ़ करती है।
पड़ोसियों और अपनों के साथ स्नेह साझा करना हमें यह अहसास कराता है कि सुख केवल अकेले भोगने में नहीं, बल्कि बाँटने में है।
धनतेरस हमें यह बोध कराता है कि हमारा जीवन मात्र भौतिक सफलताओं और उपभोग की दौड़ नहीं है, बल्कि यह संवेदनाओं, संस्कृति और स्वास्थ्य का उत्सव है। भगवान धनवंतरी की अनुकंपा से हमारे जीवन में न केवल अन्न-धन का विस्तार हो, बल्कि शरीर निरोगी हो और मन में करुणा व प्रेम का प्रकाश सदैव जगमगाता रहे।
इस धनतेरस, आइए हम केवल दीप ही न जलाएं, बल्कि हर सुसंस्कृत मन में आरोग्यता, सेवा और भाईचारे का संकल्प भी प्रज्वलित करें।

— डॉ. आरज़ू अहमद शाह

डॉ. मुश्ताक़ अहमद शाह

पिता का नाम: अशफ़ाक़ अहमद शाह जन्मतिथि: 24 जून जन्मस्थान: ग्राम बलड़ी, तहसील हरसूद, जिला खंडवा, मध्य प्रदेश कर्मभूमि: हरदा, मध्य प्रदेश स्थायी पता: मगरधा, जिला हरदा, पिन 461335 संपर्क: मोबाइल: 9993901625 ईमेल: dr.m.a.shaholo2@gmail.com शैक्षिक योग्यता एवं व्यवसाय शिक्षा,B.N.Y.S.बैचलर ऑफ़ नेचुरोपैथी एंड योगिक साइंस. बी.कॉम, एम.कॉम बी.एड. फार्मासिस्ट आयुर्वेद रत्न, सी.सी.एच. व्यवसाय: फार्मासिस्ट, भाषाई दक्षता एवं रुचियाँ भाषाएँ, हिंदी, उर्दू, अंग्रेज़ी रुचियाँ, गीत, ग़ज़ल एवं सामयिक लेखन अध्ययन एवं ज्ञानार्जन साहित्यिक परिवेश में रहना वालिद (पिता) से प्रेरित होकर ग़ज़ल लेखन पूर्व पद एवं सामाजिक योगदान, पूर्व प्राचार्य, ज्ञानदीप हाई स्कूल, मगरधा पूर्व प्रधान पाठक, उर्दू माध्यमिक शाला, बलड़ी ग्रामीण विकास विस्तार अधिकारी, बलड़ी कम्युनिटी हेल्थ वर्कर, मगरधा साहित्यिक यात्रा लेखन का अनुभव: 30 वर्षों से निरंतर लेखन प्रकाशित रचनाएँ: 2000+ कविताएँ, ग़ज़लें, सामयिक लेख प्रकाशन, निरन्तर, द ग्राम टू डे, दी वूमंस एक्सप्रेस, एजुकेशनल समाचार पत्र (पटना), संस्कार धनी (जबलपुर),जबलपुर दर्पण, सुबह प्रकाश , दैनिक दोपहर,संस्कार न्यूज,नई रोशनी समाचार पत्र,परिवहन विशेष,समाचार पत्र, घटती घटना समाचार पत्र,कोल फील्ड मिरर (पश्चिम बंगाल), अनोख तीर (हरदा), दक्सिन समाचार पत्र, नगसर संवाद, नगर कथा साप्ताहिक (इटारसी) दैनिक भास्कर, नवदुनिया, चौथा संसार, दैनिक जागरण, मंथन (बुरहानपुर), कोरकू देशम (टिमरनी) में स्थायी कॉलम अन्य कई पत्र-पत्रिकाओं में निरंतर रचनाएँ प्रकाशित प्रकाशित पुस्तकें एवं साझा संग्रह साझा संग्रह (प्रमुख), मधुमालती, कोविड, काव्य ज्योति, जहाँ न पहुँचे रवि, दोहा ज्योति, गुलसितां, 21वीं सदी के 11 कवि, काव्य दर्पण, जहाँ न पहुँचे कवि (रवीना प्रकाशन) उर्विल, स्वर्णाभ, अमल तास, गुलमोहर, मेरी क़लम से, मेरी अनुभूति, मेरी अभिव्यक्ति, बेटियां, कोहिनूर, कविता बोलती है, हिंदी हैं हम, क़लम का कमाल, शब्द मेरे, तिरंगा ऊंचा रहे हमारा (मधुशाला प्रकाशन) अल्फ़ाज़ शब्दों का पिटारा, तहरीरें कुछ सुलझी कुछ न अनसुलझी (जील इन फिक्स पब्लिकेशन) व्यक्तिगत ग़ज़ल संग्रह: तुम भुलाये क्यों नहीं जाते तेरी नाराज़गी और मेरी ग़ज़लें तेरा इंतज़ार आज भी है (नवीनतम) पाँच नए ग़ज़ल संग्रह प्रकाशनाधीन सम्मान एवं पुरस्कार साहित्यिक योगदान के लिए अनेक सम्मान एवं पुरस्कार प्राप्त पाठकों का स्नेह, साहित्यिक मंचों से मान्यता मुश्ताक़ अहमद शाह जी का साहित्यिक और सामाजिक योगदान न केवल मध्य प्रदेश, बल्कि पूरे हिंदी-उर्दू साहित्य जगत के लिए गर्व का विषय है। आपकी लेखनी ने समाज को संवेदनशीलता, प्रेम और मानवीय मूल्यों से जोड़ा है। आपके द्वारा रचित ग़ज़लें और कविताएँ आज भी पाठकों के मन को छूती हैं और साहित्य को नई दिशा देती हैं।

Leave a Reply