
पुरवा, उन्नाव उत्तर प्रदेश की कल्पना को 2019 की साहित्यिक उपलब्धियों और साहित्य में अमूल्य योगदान के लिए साहित्य संगम संस्थान नई दिल्ली ने “साहित्य सारथी गौरव सम्मान 2019” से सम्मानित किया। गौरतलब है कि कल्पना की कहानियां, कविताएं एवं लेख राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय समाचार पत्रों में प्रकाशित होती रहती है तथा 2019 में उनको बहुत सारे सम्मानों से सम्मानित भी किया गया। कल्पना को यह सम्मान रिखबचंद रांका कल्पेश के कर कमलों से प्राप्त हुआ। सम्मान मिलने पर उनके पिता, उनके भाई,सखी गीता गुप्ता ‘मन’ एवं कवि लेखक राजीव डोगरा ने भी बहुत-बहुत बधाई दी।