गीत/नवगीत

राहुल गांधी शर्म करो

राहुल गांधी शर्म करो चुल्लू भर पानी में डूब मरो,
भारत की आत्मा हिन्दू को हिंसक कहना बन्द करो।

हिन्दू हिंसक नही वह तो मानवता की भाषा है,
सत्य, अहिंसा, दया, धर्म हिन्दू की परिभाषा है।
संसद में कोलाहल करके झूंठ बोलना बंद करो ।।
राहुल गांधी शर्म करो…

हिन्दू ने दुनिया के देशों को जीने का ज्ञान दिया,
हिन्दू ने दुनिया के शोषित लोगो को शरण दिया।
राम, कृष्ण, गौतम के उपदेशों का सम्मान करो।।
राहुल गांधी शर्म करो…

हिन्दू तो पशु , पक्षी, पेड़ों को भी पूजा करता है,
हिन्दू तो पर्वत, नदियों, सापों की पूजा करता है ।
वसुधैव कुटुंबकम् के वाहक हिन्दुओं का सम्मान करो ।।
राहुल गांधी शर्म करो…

हिन्दुओं को अपमानित करना भारत का अपमान है,
हिंदुत्व भारत के ऋषियों, मुनियों, देवों का प्रतिमान है।
हिन्दुओं को अपमानित करने की भाषा को बन्द करो ।।
राहुल गांधी शर्म करो…

— बाल भास्कर मिश्र

*बाल भास्कर मिश्र

पता- बाल भाष्कर मिश्र "भारत" ग्राम व पोस्ट- कल्यानमल , जिला - हरदोई पिन- 241304 मो. 7860455047

Leave a Reply