समाचार

गुरु पूर्णिमा पर काव्य गोष्ठी का किया आयोजन*

भवानीमंडी:- अखिल भारतीय साहित्य परिषद राजस्थान इकाई भवानीमंडी द्वारा गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर लालचंद आदर्श विद्या मंदिर में शनिवार को काव्य गोष्ठी आयोजित की ।परिषद के अध्यक्ष डॉ. राजेश पुरोहित ने जानकारी देते हुए बताया कि काव्य गोष्ठी में मुख्य अतिथि प्रकाश चन्द्र सोनी मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी झालावाड़ विशिष्ट अतिथि शिक्षाविद गंगास्वरूप द्विवेदी पूर्व उप निदेशक शिक्षा विभाग श्रीमती उमारानी द्विवेदी कमल सुरेका रामस्वरूप शर्मा प्रधानाचार्य लालचंद आदर्श विद्या मंदिर भवानीमंडी  हरगोपाल माहेश्वरी विद्यालय संचालक  मोहनलाल वर्मा महामंत्री झालावाड़ इकाई रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुरेश निगम जी झालावाड़ इकाई अध्यक्ष ने की।

 कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने माँ सरस्वती के पूजन अर्चन व दीप प्रज्वलन कर किया।

 काव्य गोष्ठी में रचनाकारों ने गुरु पूर्णिमा पर आधारित गीत दोहे आदि छंदबद्ध व छंदमुक्त कविताएँ सुनाई।

 इस दौरान काव्य गोष्ठी में काव्य पाठ डॉ. राजेश कुमार शर्मा पुरोहित  अरुण कुमार गर्ग  हिमांशु चतुर्वेदी राजेन्द्र आचार्य राजन  महावीर प्रसाद जैन  दर्शन सिंह अमनदीप सिंह नवीन श्रीवास्तव आशारानी जैन आशु सुनेल बाल कवयित्री शुभांगी शर्मा आकांशा राठौर  श्रद्धा तिलवाडिया डॉ.अनिल गुप्ता निर्मल औदीच्य  सुनील राठौर भेरूलाल नागर नखराला  डॉ. शिवशंकर सोनी संजय श्रीमाल भवानीशंकर वर्मा झालावाड़ भीकम सिंह ,आर्मित सिंह अशोक सुमन ने किया।

 काव्य गोष्ठी का श्रीगणेश डॉ. राजेश कुमार शर्मा पुरोहित  के स्वागत भाषण से किया गया।

 सभी उपस्थित रचनाकारों का स्वागत परिषद द्वारा किया गया।

  काव्य गोष्ठी का शानदार संचालन कवि अरुण कुमार गर्ग ने किया। गिरधर गोपाल शर्मा

किशोर राठौर  महेश चौकसे 

डॉ विष्णु सेन की गरिमामय उपस्थिति रही।

राजेश पुरोहित

पिता का नाम - शिवनारायण शर्मा माता का नाम - चंद्रकला शर्मा जीवन संगिनी - अनिता शर्मा जन्म तिथि - 5 सितम्बर 1970 शिक्षा - एम ए हिंदी सम्प्रति अध्यापक रा उ मा वि सुलिया प्रकाशित कृतियां 1. आशीर्वाद 2. अभिलाषा 3. काव्यधारा सम्पादित काव्य संकलन राष्ट्रीय स्तर की पत्र पत्रिकाओं में सतत लेखन प्रकाशन सम्मान - 4 दर्ज़न से अधिक साहित्यिक सामाजिक संस्थाओं द्वारा सम्मानित अन्य रुचि - शाकाहार जीवदया नशामुक्ति हेतु प्रचार प्रसार पर्यावरण के क्षेत्र में कार्य किया संपर्क:- 98 पुरोहित कुटी श्रीराम कॉलोनी भवानीमंडी जिला झालावाड़ राजस्थान पिन 326502 मोबाइल 7073318074 Email [email protected]