समाचार

आजादी और स्थापना दिवस समारोह

दिल्ली नरवाना अपार्टमेंट में स्वतंत्रता दिवस समारोह पूरे जोश के साथ मनाया गया। एक तरफ़ तो आज़ के दिन भारत
को स्वतंत्रता प्राप्त हुई थी, दूसरी तरफ हमारी सोसायटी की स्थापना भी इसी दिन हुई थी। मेरे लिए तो और भी खुशी का दिन है, मेरी और मुदित गर्ग की गोदी में एक नन्हा सा फूल डाक्टर वर्धन गर्ग भगवान के आशीर्वाद के रूप में प्राप्त हुआ।
करीब 15 दिन पहले से ही हमारी सोसायटी में प्रतियोगिताएं प्रारंभ हो गईं थीं। प्रमुख आकर्षण – बैडमिंटन, टेबल टेनिस, क्रिकेट, चैश, कैरम, स्केटिंग, दौड़, साईकिल रेस, ड्राइंग कंपटीशन, तंबोला आदि बहुत सी प्रतियोगिताएं सफलता पूर्वक आयोजित की ग‌ईं।
पंद्रह अगस्त की सुबह प्रभात फेरी निकाल कर, झंडा फहराकर अपने देश का मान बढ़ाया गया। सभी बच्चों और बड़ों को पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया। सभी नरवाना वासियों के लिए जलपान व्यवस्था थी।
शाम को आजादी का उत्सव मानाते हुए एक रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। जिसका संचालन प्रमिति गर्ग, अम्रता मित्तल, आरिनि, उपासना और काश्वी ने बहुत ही आकर्षक ढंग से किया। शुरू से आखीर तक सबको बांधे रखा।
प्रोग्राम का प्रारंभ ईश वंदना से किया गया।
फैंसी ड्रेस में छोटे -छोटे बच्चों ने मन मोह लिया। कोई मिल्खा सिंह बनकर आया तो कोई भारत का प्रहरी, कोई मोदी जी। पुरानी परंपरा भरतनाट्यम नृत्य जो विलुप्त होने की कगार पर है उसमें नृत्य प्रस्तुत कर सभी को अपनी पुरानी नृत्य शैली को सबके सामने लाईं नृत्यांगना प्रमिति गर्ग अपनी शिष्याओं (मिशिका, अन्वी, अस्वी, अमायरा, मायरा, ताश्वी) के साथ।
कत्थक नृत्य ईशानी ने प्रस्तुत किया।
सोसायटी के और बच्चों ने भी आजादी पर सुंदर नृत्य प्रस्तुत किए। महिलाएं भी पीछे नहीं रहीं उन्होंने एक नुक्कड़ नाटक मोबाइल और हम जो लेखिका नूतन गर्ग ने स्वयं लिखा, जिसे एक संदेश के साथ प्रस्तुत किया। सभी के द्वारा उनको और उनकी टीम (क्षमा, प्रियंका,रेखा,रिचा, आरूषि) को सराहना मिली। ऐसे नाटक समय समय पर होते रहने चाहिए जिसके माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा सके! (शिखा, निशा, स्वाती, चेताली, सोनिया) द्वारा सुंदर नृत्य प्रस्तुत किया गया।
क्विज़ का आयोजन अचल गोयल द्वारा किया गया। जिसमें सबने खूब एन्जॉय किया।
अंत में मैनेजिंग कमेटी के सदस्यों (विजय बंसल, नेहा अग्रवाल, मयूर मित्तल, विधा भूषण मंगला, दीपक जैन, मीनू गोयल, सरिता गुप्ता, अश्वनी वट्टा, मिली गर्ग, डी डी अग्रवाल, प्रसून मित्तल, दिवाकर गुप्ता, महावीर मित्तल, राजेश खन्ना, हेमंत गुप्ता जी) द्वारा हौंसला अफजाई करते हुए सभी को पुरस्कृत किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम मीनू गोयल, शिखा मित्तल, नीना मित्तल, स्वाती गुप्ता, अल्का गोयल जी की देखरेख में अपनी चरम सीमा को प्राप्त कर सका।
समारोह का समापन आद्या द्वारा जन-गण-मन की सुंदर धुन पर गाकर हुआ।
स्वादिष्ट भोजन का सभी नरवाना निवासियों ने स्वाद लिया।
हमारी सोसायटी की विशेषता – सभी स्टाफ मेम्बर्स को उनके कार्य के लिए पुरस्कृत करते हुए उनके कार्यों की सराहना की गई।
हमारी सोसायटी में सभी ने एक परिवार की तरह खूब आनंद उठाया। स्वतंत्रता हमारे भारत का ही नहीं अपितु हमारी भी पहचान है।

जय हिन्द जय भारत

— नूतन गर्ग

*नूतन गर्ग

दिल्ली निवासी एक मध्यम वर्गीय परिवार से। शिक्षा एम ०ए ,बी०एड०: प्रथम श्रेणी में, लेखन का शौक