भजन/भावगीत

द्रोपदी पुकार

द्रोपदसुता की लाज बचा लो, आके मुरलीवाले: कहाँ तू सो रहा है।
बीच सभा मे देखो, दुःखिया पुकारे बड़ी देर से:
दौड़ के आजा कान्हा, बहना की एक टेर से :
दुष्टदुशासन खींचे सारी, सारी वही बढ़ा दे । कहाँ तू…
चाल चली खल भारी,भीर भरी दरबार मे
दुष्ट दुर्योधन माने, मान मेरे अपमान मे
पति हमारे जुए मे हारे, छूटे सभी सहारे। कहाँ तू..
बहना तुम्हारी श्याम, संकट मे पड़ी आज है :
हे ! गिरधारी तेरे ए , हाथों मे मेरी लाज है :
आन बचाओ लाज हमारी, काटो संकट सारे।कहाँ तू…
होत उघारी बहना, जाएगी तेरी लाज है:
भैया ओ मोहन प्यारे, तू हि मेरा सरताज है :
नरबस नारी विवश विचारी,तुमही एकअधारे। कहाँ तू..
आके समा जा प्रभु जी,सारी के हर तार मे :
दाग न लगने पाए,कृष्णा तेरी सरकार मे:
गणिका,गीध,अजामिल तारे,भक्तों के रखवारे।कहाँ तू…

— डॉ. जय प्रकाश शुक्ल

डॉ. जय प्रकाश शुक्ल

एम ए (हिन्दी) शिक्षा विशारद आयुर्वेद रत्न यू एल सी जन्मतिथि 06 /10/1969 अध्यक्ष:- हवज्ञाम जनकल्याण संस्थान उत्तर प्रदेश भारत "रोजगार सृजन प्रशिक्षण" वेरोजगारी उन्मूलन सदस्यता अभियान सेमरहा,पोस्ट उधौली ,बाराबंकी उप्र पिन 225412 mob.no.9984540372

Leave a Reply