नवांकुर साहित्य सभा द्वारा अशोक बाबू माहौर हुए सम्मानित

दिल्ली पब्लिक लाइब्रेरी में नवांकुर साहित्य सभा द्वारा भव्य आयोजन किया गया। देश के अनेक राज्यों से पधारे कवियों का स्वागत एवं सम्मान हुआ। कई महीनों तक विभिन्न विधाओं में चली इस प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाने वाले कवियों की रचनाएँ पुस्तक काव्यांकुर 11 में प्रकाशित हुई। मुरैना (मध्य प्रदेश) के कवि अशोक बाबू माहौर की रचनाओं को भी पुस्तक में स्थान मिला।
नवांकुर साहित्य सभा द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में कवि अशोक बाबू माहौर को स्मृति चिन्ह, अंगवस्त्र, प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम दो सत्रों में आयोजित हुआ। मंचासीन अतिथियों ने कवियों का हौंसला बढ़ाया और साहित्य से संबंधित तमाम बातें बताई। सभी कवियों ने काव्य पाठ किया। कवि अशोक बाबू माहौर ने भी शानदार दोहे पढ़े जो काफी पसंद किये।