विनोद प्रसाद को प्रान्ति इंडिया साहित्य सम्मान 2025
वाराणसी में आयोजित प्रान्ति इंडिया एंड कंपनी के वार्षिकोत्सव में पटना (बिहार) के वरिष्ठ साहित्यकार विनोद प्रसाद को प्रान्ति इंडिया साहित्य सम्मान 2025 प्रदान किया गया। यह जानकारी कार्यक्रम के संयोजक और प्रान्ति इंडिया पत्रिका के संपादक ए के प्रसाद ने दी। उन्होंने साहित्यकारों को सम्मानित किए जाने की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा इससे न सिर्फ उनके कार्य को मान्यता मिलती है बल्कि उन्हें अधिक उत्साह से लेखन कार्य करने की प्रेरणा मिलती है। इस अवसर पर देश के विभिन्न राज्यों के सैंकड़ों साहित्यकारों ने उन्हें बधाई दी। इससे पूर्व भी विनोद प्रसाद को अनेक पुरस्कारों और सम्मानों से अलंकृत किया जा चुका है। उन्होंने सभी शुभेच्छुओं के प्रति आभार व्यक्त किया।