कथा साहित्यलघुकथा

लकवा

लकवा

“मम्मी, डॉक्टर लोग तो अक्सर कहते रहते हैं कि जो लोग नियमित रूप से शारीरिक श्रम, व्यायाम और योगा वगैरह करते हैं, उन्हें कभी लकवा नहीं मारता। फिर पापा… वे तो ये सब करते थे फिर भी…?”

“बेटा तुम्हारी बात एकदम सही है। तुम्हारे पापा रोज योगा करते थे। मॉर्निंग वॉक, इवनिंग वॉक भी करते थे। रोज साइकिल से ऑफिस जाते-आते थे, फिर भी उन्हें लकवा मार गया। जानना चाहते हो क्यों ?”

“—-”

“क्योंकि वे एक सहृदय इंसान थे। एक आदर्श पति, जिम्मेदार पुत्र और बेहतरीन पिता थे। क्या कुछ नहीं किया उन्होंने अपने परिवार के लिए… और हम लोगों ने क्या किया उनके लिए… तीस साल पहले जब हमारी शादी हुई थी, तब हम सभी किराए के मकान में रहते थे, जबकि आज हम इस शहर की एक अच्छी कॉलोनी में अपने खुद के घर में रह हैं। तुम्हारे दादा-दादी अपने अंतिम समय तक हमारे साथ प्रसन्नतापूर्वक रहे। उनकी सेवा-खातिर में तुम्हारे पापा ने कोई कसर नहीं छोड़ी। तुम दोनों भाई-बहनों को अच्छी शिक्षा दिलाने के लिए उन्होंने दो-दो जगह नौकरियां कीं। और याद है वह दिन, जब तुम्हारी दीदी अपने एक सहकर्मी के साथ मंदिर में शादी करके घर आई और बोली कि “पापा, ये आपके दामाद रमेश जी हैं। मेरे ही दफ्तर में काम करते हैं। आज हमने मंदिर में शादी कर ली है।” तब देखा था तुमने अपने पापा की हालत… कई हफ्ते सो नहीं सके थे वे। छुप-छुप कर रोते थे। रही-सही कसर तुम निकालते रहते हो, बार-बार यह कहकर कि “आपने हमारे लिया किया ही क्या है अब तक ?”

“—-“

“बेटा, याद रखना हमेशा लकवा शरीर को नहीं मारता, बल्कि मस्तिष्क को मारता है। जब अपने ही लोग दिल को चोट पहुंचाते है, तब आदमी असहाय महसूस करता है। खुद को पैरालाइज्ड समझने लगता है। जीवन निरर्थक लगने लगता है।”

“मम्मी, आप एकदम सही कह रही हैं। पापा ने पूरा जीवन लगा दिया हमें संवारने में और हमने… मां, सॉरी… मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि मैं अपने पापा से भी बेहतर पुत्र बनकर दिखाऊंगा।” बेटा मम्मी के दोनों हाथों को अपने हाथ में लेकर बोला।

मां की आंखें नम थीं, हॉस्पिटल के बेड पर पड़े पापा की आंखों से भी आंसू की बूंदें टपक रही थीं।

– डॉ प्रदीप कुमार शर्मा
रायपुर, छत्तीसगढ़

*डॉ. प्रदीप कुमार शर्मा

नाम : डॉ. प्रदीप कुमार शर्मा मोबाइल नं. : 09827914888, 07049590888, 09098974888 शिक्षा : एम.ए. (हिंदी, राजनीति, शिक्षाशास्त्र), बी.एड., एम.लिब. एंड आई.एससी., (सभी परीक्षाएँ प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण), पीएच. डी., यू.जी.सी. नेट, छत्तीसगढ़ टेट लेखन विधा : बालकहानी, बालकविता, लघुकथा, व्यंग्य, समीक्षा, हाइकू, शोधालेख प्रकाशित पुस्तकें : 1.) सर्वोदय छत्तीसगढ़ (2009-10 में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राज्य के सभी सरकारी हाई एवं हायर सेकेंडरी स्कूलों में 1-1 प्रति नि: शुल्क वितरित) 2.) हमारे महापुरुष (2010-11 में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में 10-10 प्रति नि: शुल्क वितरित) 3.) प्रो. जयनारायण पाण्डेय - चित्रकथा पुस्तक (2010-11 में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में 1-1 प्रति नि: शुल्क वितरित) 4.) गजानन माधव मुक्तिबोध - चित्रकथा पुस्तक (2010-11 में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में 1-1 प्रति नि: शुल्क वितरित) 5.) वीर हनुमान सिंह - चित्रकथा पुस्तक (2010-11 में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में 1-1 प्रति नि: शुल्क वितरित) 6.) शहीद पंकज विक्रम - चित्रकथा पुस्तक (2010-11 में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में 1-1 प्रति नि: शुल्क वितरित) 7.) शहीद अरविंद दीक्षित - चित्रकथा पुस्तक (2010-11 में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में 1-1 प्रति नि: शुल्क वितरित) 8.) पं.लोचन प्रसाद पाण्डेय - चित्रकथा पुस्तक (2010-11 में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में 1-1 प्रति नि: शुल्क वितरित) 9.) दाऊ महासिंग चंद्राकर - चित्रकथा पुस्तक (2010-11 में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में 1-1 प्रति नि: शुल्क वितरित) 10.) गोपालराय मल्ल - चित्रकथा पुस्तक (2010-11 में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में 1-1 प्रति नि: शुल्क वितरित) 11.) महाराज रामानुज प्रताप सिंहदेव - चित्रकथा पुस्तक (2010-11 में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में 1-1 प्रति नि: शुल्क वितरित) 12.) छत्तीसगढ रत्न (जीवनी) 13.) समकालीन हिन्दी काव्य परिदृश्य और प्रमोद वर्मा की कविताएं (शोधग्रंथ) 14.) छत्तीसगढ के अनमोल रत्न (जीवनी) 15.) चिल्हर (लघुकथा संग्रह) 16.) संस्कारों की पाठशाला (बालकहानी संग्रह) 17.) संस्कारों के बीज (लघुकथा संग्रह) अब तक कुल 17 पुस्तकों का प्रकाशन, 80 से अधिक पुस्तकों एवं पत्रिकाओं का सम्पादन. अनेक पत्र-पत्रिकाओं का सम्पादक मण्डल सदस्य. मेल पता : [email protected] डाक का पता : डॉ. प्रदीप कुमार शर्मा, विद्योचित/लाईब्रेरियन, छत्तीसगढ़ पाठ्यपुस्तक निगम, ब्लाक-बी, ऑफिस काम्प्लेक्स, सेक्टर-24, अटल नगर, नवा रायपुर (छ.ग.) मोबाइल नंबर 9827914888