कथा साहित्यलघुकथा

राजनीति

राजनीति
“पापा, देखिये आपकी पार्टी के वरिष्ठ मंत्री जी बागी उम्मीदवार को मिठाई खिलाकर उनका मुँह मीठा कर रहे हैं।” मंत्री जी के किशोर बेटे ने लोकल न्यूज चैनल देखते हुए कहा।
“हाँ, तो इसमें नई बात क्या है ?” मंत्री जी ने पूछा।
“पापा, आपको याद होगा इसी न्यूज चैनल पर एक डिबेट में मतगणना के पहले आज सुबह आपकी पार्टी के अध्यक्ष ने कहा था कि बागी उम्मीदवारों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाएगी। उन्हें आवश्यकतानुसार निष्कासित भी कर सकते हैं। और अब ये देखिए, पार्टी के वरिष्ठ मंत्री बागी उम्मीदवार के कंधे पर हाथ रखकर चल रहे हैं।” किशोर चकित था।
नेताजी ने समझाया, “बेटा, यही तो राजनीति है। यहाँ कोई भी संबंध स्थाई नहीं होता। जरूरत पड़ने पर शेर और हिरण एक ही घाट पर पानी पीते हैं। यहाँ सब कुछ देश, काल, परिस्थिति पर निर्भर करता है।”
“मतलब…” बेटे ने बाप की ओर आश्चर्य से देखते हुए पूछा।
“मतलब ये कि सुबह मतगणना के पहले तक हमारे माननीय अध्यक्ष महोदय आश्वस्त थे कि हमारी पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। अब परिणाम जारी होने के बाद तुम देख ही रहे हो मामला फँस गया है। दोनों प्रमुख पार्टियों के बीच काँटे की टक्कर है। ऐसे में सरकार बनाने के लिए इन जीते हुए बागी उम्मीदवारों के समर्थन के लिए ऐसा करना समय की माँग है। वैसे बड़े सयाने कह के गए हैं, सुबह का भूला शाम को घर लौट आए, तो उसे भूला नहीं कहते हैं।” नेताजी ने बेटे की जिज्ञासा शांत कर दी थी।
डॉ. प्रदीप कुमार शर्मा
रायपुर, छत्तीसगढ़

*डॉ. प्रदीप कुमार शर्मा

नाम : डॉ. प्रदीप कुमार शर्मा मोबाइल नं. : 09827914888, 07049590888, 09098974888 शिक्षा : एम.ए. (हिंदी, राजनीति, शिक्षाशास्त्र), बी.एड., एम.लिब. एंड आई.एससी., (सभी परीक्षाएँ प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण), पीएच. डी., यू.जी.सी. नेट, छत्तीसगढ़ टेट लेखन विधा : बालकहानी, बालकविता, लघुकथा, व्यंग्य, समीक्षा, हाइकू, शोधालेख प्रकाशित पुस्तकें : 1.) सर्वोदय छत्तीसगढ़ (2009-10 में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राज्य के सभी सरकारी हाई एवं हायर सेकेंडरी स्कूलों में 1-1 प्रति नि: शुल्क वितरित) 2.) हमारे महापुरुष (2010-11 में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में 10-10 प्रति नि: शुल्क वितरित) 3.) प्रो. जयनारायण पाण्डेय - चित्रकथा पुस्तक (2010-11 में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में 1-1 प्रति नि: शुल्क वितरित) 4.) गजानन माधव मुक्तिबोध - चित्रकथा पुस्तक (2010-11 में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में 1-1 प्रति नि: शुल्क वितरित) 5.) वीर हनुमान सिंह - चित्रकथा पुस्तक (2010-11 में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में 1-1 प्रति नि: शुल्क वितरित) 6.) शहीद पंकज विक्रम - चित्रकथा पुस्तक (2010-11 में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में 1-1 प्रति नि: शुल्क वितरित) 7.) शहीद अरविंद दीक्षित - चित्रकथा पुस्तक (2010-11 में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में 1-1 प्रति नि: शुल्क वितरित) 8.) पं.लोचन प्रसाद पाण्डेय - चित्रकथा पुस्तक (2010-11 में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में 1-1 प्रति नि: शुल्क वितरित) 9.) दाऊ महासिंग चंद्राकर - चित्रकथा पुस्तक (2010-11 में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में 1-1 प्रति नि: शुल्क वितरित) 10.) गोपालराय मल्ल - चित्रकथा पुस्तक (2010-11 में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में 1-1 प्रति नि: शुल्क वितरित) 11.) महाराज रामानुज प्रताप सिंहदेव - चित्रकथा पुस्तक (2010-11 में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में 1-1 प्रति नि: शुल्क वितरित) 12.) छत्तीसगढ रत्न (जीवनी) 13.) समकालीन हिन्दी काव्य परिदृश्य और प्रमोद वर्मा की कविताएं (शोधग्रंथ) 14.) छत्तीसगढ के अनमोल रत्न (जीवनी) 15.) चिल्हर (लघुकथा संग्रह) 16.) संस्कारों की पाठशाला (बालकहानी संग्रह) 17.) संस्कारों के बीज (लघुकथा संग्रह) अब तक कुल 17 पुस्तकों का प्रकाशन, 80 से अधिक पुस्तकों एवं पत्रिकाओं का सम्पादन. अनेक पत्र-पत्रिकाओं का सम्पादक मण्डल सदस्य. मेल पता : [email protected] डाक का पता : डॉ. प्रदीप कुमार शर्मा, विद्योचित/लाईब्रेरियन, छत्तीसगढ़ पाठ्यपुस्तक निगम, ब्लाक-बी, ऑफिस काम्प्लेक्स, सेक्टर-24, अटल नगर, नवा रायपुर (छ.ग.) मोबाइल नंबर 9827914888