कथा साहित्यलघुकथा

टेढ़ी ऊंगली

टेढ़ी ऊंगली

उनकी गिनती राज्य के तेज़तर्रार युवा आई.ए.एस. अफसरों में होती थी। कुछ साल पहले की ही बात है। उनकी पोस्टिंग राजधानी के किसी ऑफिस में मैनेजिंग डायरेक्टर के पद पर थी। किसी बात पर उनकी अपने विभागीय मंत्री से ठन गई। मंत्री जी ने उन्हें देख लेने की धमकी दी थी।
इस टकराव का परिणाम भी जल्दी ही दिख गया। सप्ताह भर के भीतर ही उनका ट्रांसफर राज्य के एक घोर नक्सल प्रभावित जिले में जिला पंचायत सी.ई.ओ. के पद पर हो गया।
उस अफसर ने अपने स्तर पर विभागीय सचिव और राज्य के मुख्य सचिव से मिलकर ट्रांसफर रुकवाने की भरसक विनती की। बीमार मां और गर्भवती पत्नी के उपचार की दुहाई भी दी, पर ट्रांसफर नहीं रुका।
अनमने ढंग से उन्होंने नई जगह पर विधिवत कार्यभार ग्रहण कर लिया। उन्हें हमेशा अपनी बीमार मां और गर्भवती पत्नी की चिंता लगी रहती थी। मां और गर्भवती पत्नी का चिंतित होना स्वाभाविक है, क्योंकि नक्सल प्रभावित इलाकों में ड्यूटी करना आसान नहीं होता है।
एक दिन उस युवा अफसर को पता नहीं क्या सूझा, कि उसने फेसबुक पर एक धर्मगुरु के संबंध में कुछ प्रतिकूल टिप्पणी लिख दी।
फिर क्या था, देखते ही देखते वह पोस्ट सोशल मीडिया में वायरल हो गया। प्रदेश ही नहीं देशभर में बहस छिड़ गई। सत्ता पक्ष और विपक्ष सड़क पर आमने-सामने आ गए। नगर बंद, शहर बंद की बातें होने लगी थी। न्यूज़ चैनल वाले भी बिजी हो गए थे। उन्हें बैठे-बिठाए बहस का एक मुद्दा जो मिल गया था।
राज्य के माननीय मुख्यमंत्री जी के निर्देश पर देर रात उस अधिकारी का ट्रांसफर आदेश जारी कर दिया गया। उन्हें मंत्रालय में अटैच कर दिया गया था।
इस प्रकार उनकी राजधानी में वापसी हो गई।

  • डॉ. प्रदीप कुमार शर्मा
    रायपुर, छत्तीसगढ़

*डॉ. प्रदीप कुमार शर्मा

नाम : डॉ. प्रदीप कुमार शर्मा मोबाइल नं. : 09827914888, 07049590888, 09098974888 शिक्षा : एम.ए. (हिंदी, राजनीति, शिक्षाशास्त्र), बी.एड., एम.लिब. एंड आई.एससी., (सभी परीक्षाएँ प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण), पीएच. डी., यू.जी.सी. नेट, छत्तीसगढ़ टेट लेखन विधा : बालकहानी, बालकविता, लघुकथा, व्यंग्य, समीक्षा, हाइकू, शोधालेख प्रकाशित पुस्तकें : 1.) सर्वोदय छत्तीसगढ़ (2009-10 में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राज्य के सभी सरकारी हाई एवं हायर सेकेंडरी स्कूलों में 1-1 प्रति नि: शुल्क वितरित) 2.) हमारे महापुरुष (2010-11 में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में 10-10 प्रति नि: शुल्क वितरित) 3.) प्रो. जयनारायण पाण्डेय - चित्रकथा पुस्तक (2010-11 में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में 1-1 प्रति नि: शुल्क वितरित) 4.) गजानन माधव मुक्तिबोध - चित्रकथा पुस्तक (2010-11 में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में 1-1 प्रति नि: शुल्क वितरित) 5.) वीर हनुमान सिंह - चित्रकथा पुस्तक (2010-11 में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में 1-1 प्रति नि: शुल्क वितरित) 6.) शहीद पंकज विक्रम - चित्रकथा पुस्तक (2010-11 में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में 1-1 प्रति नि: शुल्क वितरित) 7.) शहीद अरविंद दीक्षित - चित्रकथा पुस्तक (2010-11 में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में 1-1 प्रति नि: शुल्क वितरित) 8.) पं.लोचन प्रसाद पाण्डेय - चित्रकथा पुस्तक (2010-11 में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में 1-1 प्रति नि: शुल्क वितरित) 9.) दाऊ महासिंग चंद्राकर - चित्रकथा पुस्तक (2010-11 में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में 1-1 प्रति नि: शुल्क वितरित) 10.) गोपालराय मल्ल - चित्रकथा पुस्तक (2010-11 में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में 1-1 प्रति नि: शुल्क वितरित) 11.) महाराज रामानुज प्रताप सिंहदेव - चित्रकथा पुस्तक (2010-11 में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में 1-1 प्रति नि: शुल्क वितरित) 12.) छत्तीसगढ रत्न (जीवनी) 13.) समकालीन हिन्दी काव्य परिदृश्य और प्रमोद वर्मा की कविताएं (शोधग्रंथ) 14.) छत्तीसगढ के अनमोल रत्न (जीवनी) 15.) चिल्हर (लघुकथा संग्रह) 16.) संस्कारों की पाठशाला (बालकहानी संग्रह) 17.) संस्कारों के बीज (लघुकथा संग्रह) अब तक कुल 17 पुस्तकों का प्रकाशन, 80 से अधिक पुस्तकों एवं पत्रिकाओं का सम्पादन. अनेक पत्र-पत्रिकाओं का सम्पादक मण्डल सदस्य. मेल पता : [email protected] डाक का पता : डॉ. प्रदीप कुमार शर्मा, विद्योचित/लाईब्रेरियन, छत्तीसगढ़ पाठ्यपुस्तक निगम, ब्लाक-बी, ऑफिस काम्प्लेक्स, सेक्टर-24, अटल नगर, नवा रायपुर (छ.ग.) मोबाइल नंबर 9827914888