गीतिका/ग़ज़ल

ग़ज़ल

मिली दौलत ,मिली शोहरत,मिला है मान उसको क्यों 

मौका जानकर अपनी जो बात बदल जाता है

किसी का दर्द पाने की तमन्ना जब कभी उपजे 

जीने का नजरिया फिर उसका बदल जाता है

चेहरे की हकीकत को समझ जाओ तो अच्छा है

तन्हाई के आलम में ये अक्सर बदल जाता है

किसको दोस्त माने हम और किसको गैर कह दें हम 

जरुरत पर सभी का जब हुलिया बदल जाता है

दिल भी यार पागल है ना जाने दीन दुनिया को 

किसी पत्थर की मूरत पर अक्सर मचल जाता है

क्या बताएं आपको हम अपने दिल की दास्ताँ 

जितना दर्द मिलता है ये उतना संभल जाता है

— मदन मोहन सक्सेना

*मदन मोहन सक्सेना

जीबन परिचय : नाम: मदन मोहन सक्सेना पिता का नाम: श्री अम्बिका प्रसाद सक्सेना जन्म स्थान: शाहजहांपुर .उत्तर प्रदेश। शिक्षा: बिज्ञान स्नातक . उपाधि सिविल अभियांत्रिकी . बर्तमान पद: सरकारी अधिकारी केंद्र सरकार। देश की प्रमुख और बिभाग की बिभिन्न पत्रिकाओं में मेरी ग़ज़ल,गीत लेख प्रकाशित होते रहें हैं।बर्तमान में मैं केंद्र सरकार में एक सरकारी अधिकारी हूँ प्रकाशित पुस्तक: १. शब्द सम्बाद २. कबिता अनबरत १ ३. काब्य गाथा प्रकाशधीन पुस्तक: मेरी प्रचलित गज़लें मेरी ब्लॉग की सूचि निम्न्बत है: http://madan-saxena.blogspot.in/ http://mmsaxena.blogspot.in/ http://madanmohansaxena.blogspot.in/ http://www.hindisahitya.org/category/poet-madan-mohan-saxena/ http://madansbarc.jagranjunction.com/wp-admin/?c=1 http://www.catchmypost.com/Manage-my-own-blog.html मेरा इ मेल पता: [email protected] ,[email protected]