राजनीति

पंजाब की 13 लोकसभा सीटों का सियासी हाल, दांव पर दलों की साख

इस बार पंजाब में लोक सभा चनावों में चार राष्ट्रीय पार्टियों के प्रत्याशियों के मैदान में होने से सभी १३ चुनावी क्षेत्रों में मुकाबला काफी रोचक है| जबकि पहले बभारतीय जनता पार्टी और शिरोमणि अकाली दल दोनों का गढ़बंधन था तो इस बार दोनों पार्टियां अलग से चुनावी मैदान में हैं| अकाली दल और भाजपा की राह जुदा होने से पंजाब की राजनीति में बड़ा बदलाव आया है| आम आदमी पार्टी और कांग्रेस जबकि दूसरे राज्यों में गठबंधन कर चुनाव लड़ रहे हैं| पंजाब में इनका कोई गठबंधन नहीं है और इन्होंने सभी सभी तेरह सीटों पर अपने अपने उम्मीदवार खड़े किये हैं| पिछले चुनावों में मुख्य रूप से मुकाबला दो मुख्य पार्टियों – भारतीय जनता पार्टी और अकाली दल गठबंधन और कांग्रेस प्रत्याशियों में होता था तो इस बार हर सीट पर चार-चार उम्मीदवार खड़े हैं| यह एक मुख्य कारण है कि चुनाव परिणाम का अनुमान लगाना मुश्किल है| इस बार एक और महत्वपूर्ण बात हुई है कि बहुत से उम्मीदवार चुनावी घोषणा से पहले ही दल बदल गए| लोक सभा चुनाव 2024: खत्म हुआ प्रचार अभियान, पंजाब में आखिरी रैली के साथ PM मोदी ने की।

प्रधानमंत्री ने इससे पहले 2019 के चुनावों के दौरान लगभग 145 सार्वजनिक कार्यक्रमों में हिस्सा लिया था। पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी ने बताया है कि लोक सभा मतदान 2024 के मद्देनज़र राज्य में स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव प्रक्रिया को पूरा करने के लिए सभी तैयारियाँ मुकम्मल कर ली गई हैं। उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि वोटरों को सभी ज़रूरी सहूलतें प्रदान करने और राज्य में मतदान के लिए सुरक्षित और शांतिपूर्ण माहौल यकीनी बनाने के लिए व्यापक प्रबंध किये गए हैं।इस बार उन्होंने इससे ज्यादा चुनाव प्रचार किया।यह अनुमान लगाना भी संभव नहीं था कि पंजाब में दलबदल इतने स्तर पर होगा| मतदाताओं को इन दलबदलू नेताओं ने असमंजस में डाल दिया है| कल तक जिस पार्टी को उनका प्रिय नेता जिस पार्टी को कोसता नहीं थकता था आज उसी शामिल हो गया है| “लोक सभा चुनाव के सातवें एवं अंतिम चरण में आज पंजाब के 13 सीटों सहित देश के कुल 57 सीटों पर मतदान हो रहा है”| मतदान लोगों ने भरपूर शांतिपूर्ण ढंग से किया। पंजाब विधानसभा चुनाव मतगणना: वोटिंग से लेकर नतीजों तक सभी अहम सवालों के जवाब, इस बदलते चुनावी समीकरण से वोटरों में काफी निराशा हुई है| बाकि चुनावी परिणाम आने तक सब वोटरों के मन में उत्सुकता बनी रहेगी|

— रेखा मोहन

*रेखा मोहन

रेखा मोहन एक सर्वगुण सम्पन्न लेखिका हैं | रेखा मोहन का जन्म तारीख ७ अक्टूबर को पिता श्री सोम प्रकाश और माता श्रीमती कृष्णा चोपड़ा के घर हुआ| रेखा मोहन की शैक्षिक योग्यताओं में एम.ऐ. हिन्दी, एम.ऐ. पंजाबी, इंग्लिश इलीकटीव, बी.एड., डिप्लोमा उर्दू और ओप्शन संस्कृत सम्मिलित हैं| उनके पति श्री योगीन्द्र मोहन लेखन–कला में पूर्ण सहयोग देते हैं| उनको पटियाला गौरव, बेस्ट टीचर, सामाजिक क्षेत्र में बेस्ट सर्विस अवार्ड से सम्मानित किया जा चूका है| रेखा मोहन की लिखी रचनाएँ बहुत से समाचार-पत्रों और मैगज़ीनों में प्रकाशित होती रहती हैं| Address: E-201, Type III Behind Harpal Tiwana Auditorium Model Town, PATIALA ईमेल chandigarhemployed@gmail.com