कविता

मिट्टी की सेहत

इस खेल में शामिल होने में,
मिट्टी की महक,
अच्छी संगत का रहस्य लगता है।
मन को तृप्त कर,
सबसे करीबी बनकर,
साथ रहने की कोशिश कर,
आगे बढ़ते हुए,
समीप दिखता है।

यही सेहत ज़िन्दगी है,
सपनों को साकार करने में मदद करता है।
तकलीफें खत्म हो जाती है,
यही सबसे नजदीकी रिश्तेदार बनकर,
हमेशा याद करते हुए,
मन को आनंदित करने में,
हमेशा मदद करता है।

यही हमारे-आपके बढ़ते क़दम है,
उम्मीदों का तरंग है,
सपनों का महल है,
भरपूर उमंग और तरंग है।

मिट्टी की सेहत खानदानी पहचान है,
सबसे खूबसूरत पहचान है,
नम्रता का हिस्सा है,
हम कह सकते हैं,
वास्तविक परीक्षा है।

यहां यही सत्य है,
पूर्णतया विकसित ध्यान है,
अनन्य भाव से,
चारों तरफ ज्ञान का आह्वान है।

मिट्टी की उर्वरा खेतों की तरह ज़िन्दगी में,
बहुत अहमियत रखता है।
उन्नति होगी अवश्य,
यही प्रयास करते हुए,
सम्पूर्ण व्यवहार को साकार करने में,
हमेशा मददगार बनकर,
उम्मीदों पर खरा उतरता है।

यही सतरंग है,
वृहद स्तर पर खरा उतरने का,
सम्पूर्ण अंग है।
यही सच्चाई है,
यही जिंदगी लेती अंगराई है,
आनन्द और प्रसन्नता का हिस्सा है,
यही सच्चाई है,
नहीं कोई किस्सा है।

— डॉ- अशोक

डॉ. अशोक कुमार शर्मा

पिता: स्व ० यू ०आर० शर्मा माता: स्व ० सहोदर देवी जन्म तिथि: ०७.०५.१९६० जन्मस्थान: जमशेदपुर शिक्षा: पीएचडी सम्प्रति: सेवानिवृत्त पदाधिकारी प्रकाशित कृतियां: क्षितिज - लघुकथा संग्रह, गुलदस्ता - लघुकथा संग्रह, गुलमोहर - लघुकथा संग्रह, शेफालिका - लघुकथा संग्रह, रजनीगंधा - लघुकथा संग्रह कालमेघ - लघुकथा संग्रह कुमुदिनी - लघुकथा संग्रह [ अन्तिम चरण में ] पक्षियों की एकता की शक्ति - बाल कहानी, चिंटू लोमड़ी की चालाकी - बाल कहानी, रियान कौआ की झूठी चाल - बाल कहानी, खरगोश की बुद्धिमत्ता ने शेर को सीख दी , बाल लघुकथाएं, सम्मान और पुरस्कार: काव्य गौरव सम्मान, साहित्य सेवा सम्मान, कविवर गोपाल सिंह नेपाली काव्य शिरोमणि अवार्ड, पत्राचार सम्पूर्ण: ४०१, ओम् निलय एपार्टमेंट, खेतान लेन, वेस्ट बोरिंग केनाल रोड, पटना -८००००१, बिहार। दूरभाष: ०६१२-२५५७३४७ ९००६२३८७७७ ईमेल - [email protected]