कविता

चुनाव का परिणाम

नये सफ़र की दस्तक,है चुनाव का परिणाम,
जनता की आवाज़,है लोकतंत्र का सम्मान।
किसी ने सोचा जीत का सेहरा बंधेगा,
किसी ने सोचा परिवर्तन का गीत बजेगा।

नए नेताओं के चेहरे, नई उम्मीदें जगाएंगे,
पुराने वादो मे, नई राहें बनाएंगे।
जनता का मन, नई दिशा में चला,
चुनावी नतीजों से सर सबका हिला।

कुछ चेहरों पर मुस्कान, कुछ आँखों में पानी,
जनता ने दिखा दी, अपनी ताकत की कहानी।
वोट का अधिकार, सबका है सम्मान,
हर दिल में बसा, लोकतंत्र का स्वाभिमान।

कोई हार से सिखेगा, कोई जीत में गाएगा,
लोकतंत्र का उत्सव, फिर से रंग लाएगा।
कदम से कदम मिलाकर, आगे बढ़े देश,
चुनावी परिणामों से हो प्रगति की सन्देश।

विशाल सोनी

शिक्षा-MCA पेशा- शिक्षक वैशाली (बिहार) 8051126749

Leave a Reply