समाचार

शब्दवीणा मध्य प्रदेश समिति का गठन

आप सभी साहित्यानुरागियों से ‘शब्दवीणा’ मध्य प्रदेश समिति को साझा करते हुए ‘शब्दवीणा’ परिवार हर्षित है, गौरवान्वित है।* 

शब्दवीणा मध्य प्रदेश समिति का प्रदेश अध्यक्ष के रूप में नेतृत्व कर रहे हैं वरिष्ठ कवि श्री अनंग पाल सिंह भदौरिया ‘अनंग’ जी (ग्वालियर, म.प्र.)। आप एम.एससी. (प्राणि विज्ञान) एवं एमए (इतिहास) हैं। आपकी अभिरुचि अध्यात्म, संस्कृति, साहित्य, धर्म, एवं समाज के विभिन्न पहलुओं का तथ्यात्मक विश्लेषण में रही है। एम. पी. डेयरी फेडरेशन से सेवा निवृत्त होने के उपरांत आप अखिल विश्व गायत्री परिवार, ग्वालियर, म.प्र. के प्रभारी (स्था.) हैं। मध्य भारत साहित्य सभा, ग्वालियर के सदस्य हैं। अखिल भारतीय साहित्य परिषद से सम्बद्ध हैंं। आपकी प्रकाशित पुस्तकों की संख्या ६५ है। १०  पुस्तकें प्रकाशनाधीन हैं। आपका लेखन अनवरत जारी है। आपके कुशल तथा अनुभवी नेतृत्व का लाभ निश्चित रूप से शब्दवीणा मध्य प्रदेश समिति को प्राप्त होगा।*

*शब्दवीणा मध्य प्रदेश समिति के प्रदेश उपाध्यक्ष के रूप में नेतृत्व कर रहे हैं श्री गोविंद प्रसाद ‘सूचिक’ जी (हरदा, म.प्र.)। आप मध्य प्रदेश की विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थाओं द्वारा साहित्य साधक सम्मान, साहित्य सेवी सम्मान, अटल स्मृति सम्मान, लोकतंत्र प्रहरी सम्मान, रामचरण अनुरागी सम्मान जैसे सम्मानों से नवाजे जा चुके हैं। आपकी रचनाएँ विभिन्न समाचारपत्रों, साझा काव्य-संकलनों एवं पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित होती रहती हैं। आप कविता लेखन के क्षेत्र में काफी सक्रिय हैं तथा विभिन्न साहित्यिक आयोजनों में भाग लेते रहे हैं। आपके नेतृत्व में शब्दवीणा मध्य प्रदेश समिति संगठनात्मक एवं साहित्यिक दोनों रूपों में सुदृढ़ होगी।*

प्रदेश सचिव के रूप में शब्दवीणा मध्य प्रदेश समिति का नेतृत्व कर रहे हैं वरिष्ठ साहित्यकार श्री अरुण अपेक्षित जी ( ग्वालियर, म.प्र.)। आपका पूरा नाम अरुण कुमार सक्सेना है। आप हिन्दी तथा समाजशास्त्र में एमए तथा एलएलबी हैं। आप शासकीय कलापथक दल, सामाजिक न्याय एवं निशक्त कल्याण के सेवानिवृत्त प्रमुख कलाकार हैं। आपकी 6 से 7 साहित्यिक कृतियाँ प्रकाशित हो चुकी हैं। आपकी कविताओं का प्रसारण आकाशवाणी ग्वालियर, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ एवं दूरदर्शन भोपाल से हो चुका है। राकेश सरैया द्वारा निर्देशित फिल्म “यातना” में आप सहयोगी लेखक रहे हैं। लघु फिल्म सावधान में भी आपनेभूमिका निभाई है। बतौर प्रदेश सचिव आप शब्दवीणा मध्य प्रदेश समिति को कुशल मार्गदर्शन और नेतृत्व प्रदान करेंगे। ऐसी शब्दवीणा परिवार की आपसे अपेक्षा है।*

शब्दवीणा मध्य प्रदेश समिति के प्रदेश संगठन मंत्री हैं कर्नल गोपाल अश्क जी (ग्वालियर, म.प्र.)। आपका पूरा नाम कर्नल गोपाल लाल शर्मा ‘अश्क़’ है। आप हम सब के लिए प्रेरणा के स्रोत और विशिष्ट सम्मान के अधिकारी हैं। आप सेना में इन महत्वपूर्ण पदों को संभालते हुए भी नियमित रूप से साहित्य के सानिध्य में रह कर स्तरीय रचनाएँ लिखते रहे हैं। आपको भारतीय सेना की 9 गोरखा राईफल्स की चौथी बटालियन ( ४/९ गोरखा राइफल्स) में कमीशन प्राप्त हुआ। तीन दशक से अधिक सेवा देने के उपरांत कर्नल रैंक से सेवा निवृत्ति मिली। तत्पश्चात आप ‘ट्रुबा काॅलेज ऑफ इंजीनियरिंग एण्ड टेकनॉलोजी, इंदौर’ में बतौर रजिस्ट्रार पद पर रहे। आपने कस्तूरबा गाॅंधी नेशनल मेमोरियल ट्रस्ट के गर्ल्स डिग्री काॅलेज में भी अपनी सेवाएँ दीं। काॅलेज में अध्ययन के दौरान कविता प्रतियोगिताओं में आपकी रचनाएँ पुरस्कृत होती रही हैं। आप तरुण साहित्य संगम, शिवपुरी के संस्थापक अध्यक्ष भी रहे। आकाशवाणी भुज(कच्छ) से आपकी अनेक कविताएँ प्रसारित हो चुकी हैं। द्विभाषी ‘इंटरनेशनल एंथोलॉजी: फोर्स इज विद अस’ में भी आपकी कविताएँ सम्मिलित की गई है। शब्दवीणा मध्य प्रदेश समिति को आपकी साहित्य निष्ठा और हिन्दी प्रेम का लाभ अवश्य ही प्राप्त होगा।*

शब्दवीणा मध्य प्रदेश समिति को प्रदेश कोषाध्यक्ष के रूप में मार्गदर्शन दे रहे हैं आदरणीय श्री सुभाष सिटोके जी (हरदा, म.प्र.)। आपके पाॅंच साझा कविता संग्रह प्रकाशित हो चुके हैं। आप प्रभाश्री प्रकाशन वाराणसी के प्रभाश्री पुरस्कार (वर्ष २०१९), म० प्र० लेखक संघ भोपाल के प्रादेशिक स्तर के श्री देवकीनंदन माहेश्वरी स्मृति गीतकार सम्मान (वर्ष २०२०) से नवाजे जा चुके हैं।*

*शब्दवीणा मध्य प्रदेश समिति के प्रदेश साहित्य मंत्री हैं श्री गोविंद अनुज शिवपुरी जी ( शिवपुरी, म.प्र.)। आप 1977 से साहित्य सृजन कार्य से संलग्न है। आप एम. कॉम., एल.एल.बी. , बी.सी.जे. की शैक्षणिक योग्यता रखते हैं। आपका पूरा नाम गोविंद बल्लभ श्रीवास्तव है। आप प्रायः सभी विधाओं में लेखन करते रहे हैं तथा आपकी अब तक सोलह पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। छह पुस्तकें प्रकाशन की प्रक्रिया में हैं। देश के प्रतिष्ठित पत्र-पत्रिकाओं में आपकी रचनाएँ प्रकाशित होती रहती हैं। आप आकाशवाणी, म.प्र. से भी 1977 से जुडे़ हुए हैं। देश और प्रदेश की विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक व साहित्यिक संस्थाओं द्वारा आपको सम्मानित किया जाता रहा है। शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्ति उपरांत आप स्वतंत्र रूप से पठन-पाठन और लेखन मे संलग्न हैं। शब्दवीणा मध्य प्रदेश समिति के प्रदेश साहित्य मंत्री के रूप में भी आप अपना कुशल नेतृत्व प्रदान करेंगे।*

*शब्दवीणा मध्य प्रदेश समिति के प्रदेश प्रचार मंत्री हैं डॉ. ‘सहज़’ जी (हरदा, म.प्र.)। आपका पूरा नाम डॉ. मुश्ताक़ अहमद शाह ‘सहज़’ है। आप फार्मासिस्ट के रूप में कार्यरत रहकर सतत रूप से कविताएँ लिखते रहे हैं। आपके पास बी.एन.वाय.एस., बैचलर ऑफ़ नैचुरोपेथिक मेडिसिन एंड यौगिक साईन्स, बी.कॉम, एम. कॉम, बी.एड. ,फार्मासिस्ट,  एलोपैथिक मेडिसिन आयुर्वेद रत्न, सी.सी. एच जैसी शैक्षणिक उपलब्धियाँ हैं। आप हिंदी के अलावा उर्दू और इंग्लिश भाषाओं का भी अच्छा ज्ञान रखते हैं। लेखन में रुचि आपको अपने कवि पिता जी से प्राप्त है। आप विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं के लिए गीत, ग़ज़ल, सामयिक लेख आदि लिखते रहते हैं। आपके पिता जी ने भी कई गीत एवं ग़ज़लें लिखी हैं। आपकी रचनाएँ निरंतर विभिन्न समाचार पत्रों एवं पत्रिकाओं में प्रकाशित होती रहती हैं।  आप 1पूर्व प्राचार्य, ज्ञानदीप हाई स्कूल मगरधा,

2. पूर्व प्रधान पाठक उर्दू माध्यमिक शाला बलड़ी,तहसिल हरसूद,जिला खंडवा 

3. ग्रामीण विकास विस्तार अधिकारी, बलड़ी,तहसिल हरसूद, जिला खंडवा

4. पूर्व क्म्युनिटी हेल्थ वर्कर मगरधा, पदों पर रहकर अपनी सेवाएं दी हैं,

रचनाएँ निरंतर  विभिन्न समाचार पत्रों एवं पत्रिकाओं  में निरंतर 30 वर्षों से प्रकाशित हो रही है, अब तक दो हज़ार  2000 से अधिक रचनाएँ  कविताएँ, ग़ज़लें सामयिक लेख प्रकाशित,  निरंतर द ग्राम टू डे प्रकाशन समूह,दी वूमस एक्सप्रेस साचार पत्र एजुकेशनल समाचार पत्र  पटना बिहार, संस्कार धानी  समाचार पत्र जबलपुर, कोल फील्डमिरर समाचार पत्र  पश्चिम बंगाल, अनोखा तीर समाचार पत्र हरदा मध्यप्रदेश,   जयीप पत्रिका,दक्षिण समाचार पत्र, नगर संवाद, नगर कथा  साप्ताहिक इटारसी, अनकहे अल्फ़ाज़ समाचार पत्र,कलम कार हिंदी पोर्टल हिन्दीबोल इंडिया, स्वर्णिम साहित्य,में कई ग़ज़लें निरंतर प्रकाशित हो रही हैं,  लेखक को दैनिक भास्कर,मधुरिमा, नवदुनिया, चौथा संसार दैनिक जागरण , कौसर एक्सप्रेस, इंदौर समाचार पत्र,मंथन समाचार पत्र बुरहानपुर, जय विजय पत्रिका, लक्ष्यदीप पत्रिका, जलपाई गुड़ी, और कोरकू देशम सप्ताहिक टिमरनी में 30 वर्षों तक स्थायी कॉलम के लिए रचनाएँ लिखी हैं, और भी कई पत्र पत्रिकाओं  , में  इनकी रचनाएँ पढ़ने को मिल सकती हैं, कई प्रकाशकों ने सम्मान पत्र भी दिए हैं, जो इनके लिए गौरव का विषय है,

अभी तक कई साझा संग्रहों  एवं 5 एकल कविता  ग़ज़ल संकलन  एवं 7 ई साझा पत्रिकाओं  का प्रकाशन प्रकाशित, , हाल ही में  जो साझा संग्रह Raveena प्रकाशन से प्रकाशित हुए हैं, उनमें से,1. मधुमालती, 2. कोविड ,3.काव्य ज्योति,4,जहां न पहुँचे रवि,5.दोहा ज्योति,6. गुलसितां 7.21वीं सदी के 11 कवि,8 काव्य दर्पण 9.जहाँ न पहुँचे  कवि,मधु शाला प्रकाशन से 10,उर्विल,11, स्वर्णाभ,12 ,अमल तास,13गुलमोहर,14,मेरी क़लम से,15,मेरी अनुभूति,16,मेरी अभिव्यक्ति,17, बेटियां,18,कोहिनूर,19. मेरी क़लम से, 20 कविता बोलती है,21, हिंदी हैं हम,22 क़लम का कमाल,23 शब्द मेरे,24 तिरंगा ऊंचा रहे हमारा,25.रौशनाई 26 नई सदी के 11कवि,27 अक्षर वाटिक,28,21वीं सदि के 1001 कवि,29 अनमोल रत्न,30मेरी श्रेष्ठ कवितायें, संग्रह जिसमें मेरी अभी तक की चुनिंदा रचनाएँ यानी ग़ज़ल कविताएं और गीत शामिल हैं,31, बहुत ही जल्द प्रकाशित हिने वाली श्रेष्ठ साझा पुस्तक गुलबहार,

और  जील इन फिक्स  पब्लिकेशन द्वारा प्रकाशित सझा संग्रह1, अल्फ़ाज़ शब्दों का पिटारा,2. तहरीरें सुलझी अनसुलझी सी, दो ग़ज़ल संग्रह  तुम भुलाये क्यों नहीं जाते, तेरी नाराज़गी और मेरी ग़ज़लें,  और  नवीन ग़ज़ल संग्रह जो आपके हाथ में है तेरा इंतेज़ार आज भी है,हाल ही में  मेरी श्रेष्ठ कविताएँ ।और 5 ग़ज़ल संग्रह रवीना प्रकाशन  से  प्रकाशन से  जल्द आने वाले हैं, जल्द ही सभी अगले संग्रह आपके हाथ में होंगे,  हाल ही में आईसेक्ट प्रकाशन समुह भोपाल द्वारा हरदा कवि और कविता साझा  संग्रह प्रकाशित हुआ है,  और रवीना प्रकाशन से हल ही में चार  साझा संग्रह, जिसमें प्रथम _ इज़हार, द्वितीय _जिंदगी नामा तीसरी_ मेरी  कविताएं और चौथा साझा संग्रह _काव्यवर्तिका प्रकाशित हुआ है, साथ ही वायक्तिगत अगला संग्रह  यादों के पन्ने भी प्रकाशन आया है। कई सम्मानों से सम्मानित हैं मुश्ताक जी,

प्रदेश प्रचार मंत्री के रूप में शब्दवीणा मध्य प्रदेश समिति को आप अपना निष्ठ सहयोग एवं साथ प्रदान करेंगे। आपसे यही आशा है।

शब्दवीणा मध्य प्रदेश समिति में शामिल सभी पदाधिकारी विद्वान, अनुभवी, अति संवेदनशील तथा सक्रिय रचनाकार व  हिन्दी साहित्य साधक हैं। आप सभी के सामूहिक नेतृत्व में निश्चित रूप से मध्य प्रदेश समिति में अन्य योग्य तथा कुशल रचनाकार शब्दवीणा से जुड़ेंगे, मध्य प्रदेश में संगठन का विस्तार तथा हिन्दी भाषा तथा साहित्य का प्रचार-प्रसार तथा सत्कार हो सकेगा। समस्त शब्दवीणा परिवार की आप सभी प्रदेश पदाधिकारियों से यही अपेक्षा है। आप सबके कुशल मार्गदर्शन और सहयोग से शब्दवीणा की विभिन्न जिला समितियों का धीरे-धीरे मध्य प्रदेश में भी गठन होता रहेगा और हिन्दी हितार्थ कार्यक्रम किये जाते रहेंगे।*

*हार्दिक शुभकामनाओं सहित

*समस्त शब्दवीणा परिवार*

शब्दवीणा मध्य प्रदेश समिति,

*राष्ट्रीय अध्यक्ष-* डॉ रश्मि प्रियदर्शनी

*प्रदेश अध्यक्ष -* श्री अनंग पाल सिंह भदौरिया ‘अनंग’

*प्रदेश उपाध्यक्ष-* श्री गोविंद सूचिक

*प्रदेश सचिव-* श्री अरुण अपेक्षित

*प्रदेश संगठन मंत्री-* कर्नल गोपाल ‘अश्क’

*प्रदेश कोषाध्यक्ष-* श्री सुभाष सिटोके

*प्रदेश साहित्य मंत्री-* श्री गोविंद अनुज शिवपुरी

*प्रदेश प्रचार मंत्री-* डॉ. मुश्ताक़ अहमद शाह ‘सहज़’

डॉ. मुश्ताक़ अहमद शाह

वालिद, अशफ़ाक़ अहमद शाह, नाम / हिन्दी - मुश्ताक़ अहमद शाह ENGLISH- Mushtaque Ahmad Shah उपनाम - सहज़ शिक्षा--- बी.कॉम,एम. कॉम , बी.एड. फार्मासिस्ट, होम्योपैथी एंड एलोपैथिक मेडिसिन आयुर्वेद रत्न, सी.सी. एच . जन्मतिथि- जून 24, जन्मभूमि - ग्राम बलड़ी, तहसील हरसूद, जिला खंडवा , कर्मभूमि - हरदा व्यवसाय - फार्मासिस्ट Mobile - 9993901625 email- [email protected] , उर्दू ,हिंदी ,और इंग्लिश, का भाषा ज्ञान , लेखन में विशेष रुचि , अध्ययन करते रहना, और अपनी आज्ञानता का आभाष करते रहना , शौक - गीत गज़ल सामयिक लेख लिखना, वालिद साहब ने भी कई गीत ग़ज़लें लिखी हैं, आंखे अदब तहज़ीब के माहौल में ही खुली, वालिद साहब से मुत्तासिर होकर ही ग़ज़लें लिखने का शौक पैदा हुआ जो आपके सामने है, स्थायी पता- , मगरधा , जिला - हरदा, राज्य - मध्य प्रदेश पिन 461335, पूर्व प्राचार्य, ज्ञानदीप हाई स्कूल मगरधा, पूर्व प्रधान पाठक उर्दू माध्यमिक शाला बलड़ी, ग्रामीण विकास विस्तार अधिकारी, बलड़ी, कम्युनिटी हेल्थ वर्कर मगरधा, रचनाएँ निरंतर विभिन्न समाचार पत्रों एवं पत्रिकाओं में 30 वर्षों से प्रकाशित हो रही है, अब तक दो हज़ार 2000 से अधिक रचनाएँ कविताएँ, ग़ज़लें सामयिक लेख प्रकाशित, निरंतर द ग्राम टू डे प्रकाशन समूह,दी वूमंस एक्सप्रेस समाचार पत्र, एडुकेशनल समाचार पत्र पटना बिहार, संस्कार धनी समाचार पत्र जबलपुर, कोल फील्डमिरर पश्चिम बंगाल अनोख तीर समाचार पत्र हरदा मध्यप्रदेश, दक्सिन समाचार पत्र, नगसर संवाद नगर कथा साप्ताहिक इटारसी, में कई ग़ज़लें निरंतर प्रकाशित हो रही हैं, लेखक को दैनिक भास्कर, नवदुनिया, चौथा संसार दैनिक जागरण ,मंथन समाचार पत्र बुरहानपुर, और कोरकू देशम सप्ताहिक टिमरनी में 30 वर्षों तक स्थायी कॉलम के लिए रचनाएँ लिखी हैं, आवर भी कई पत्र पत्रिकाओं में मेरी रचनाएँ पढ़ने को मिल सकती हैं, अभी तक कई साझा संग्रहों एवं 7 ई साझा पत्रिकाओं का प्रकाशन, हाल ही में जो साझा संग्रह raveena प्रकाशन से प्रकाशित हुए हैं, उनमें से,1. मधुमालती, 2. कोविड ,3.काव्य ज्योति,4,जहां न पहुँचे रवि,5.दोहा ज्योति,6. गुलसितां 7.21वीं सदी के 11 कवि,8 काव्य दर्पण 9.जहाँ न पहुँचे कवि,मधु शाला प्रकाशन से 10,उर्विल,11, स्वर्णाभ,12 ,अमल तास,13गुलमोहर,14,मेरी क़लम से,15,मेरी अनुभूति,16,मेरी अभिव्यक्ति,17, बेटियां,18,कोहिनूर,19. मेरी क़लम से, 20 कविता बोलती है,21, हिंदी हैं हम,22 क़लम का कमाल,23 शब्द मेरे,24 तिरंगा ऊंचा रहे हमारा,और जील इन फिक्स पब्लिकेशन द्वारा प्रकाशित सझा संग्रह1, अल्फ़ाज़ शब्दों का पिटारा,2. तहरीरें कुछ सुलझी कुछ न अनसुलझी, दो ग़ज़ल संग्रह तुम भुलाये क्यों नहीं जाते, तेरी नाराज़गी और मेरी ग़ज़लें, और नवीन ग़ज़ल संग्रह जो आपके हाथ में है तेरा इंतेज़ार आज भी है,हाल ही में 5 ग़ज़ल संग्रह रवीना प्रकाशन से प्रकाशन में आने वाले हैं, जल्द ही अगले संग्रह आपके हाथ में होंगे, दुआओं का खैर तलब,,,,,,,