कविता

कविता – बदलते वक्त में

जड़ता की तौहीन समझते हैं कुछ लोग,
मुश्किल में दिखाई देती है यह रोग।
कोशिश करने में सक्षम बनें हम,
इस ताकत को पहचानें हर लोग।

लगातार मेहनत से निकली हुई आवाज है,
उन्मुक्त गगन में अमर रहेंगे,
यह सब मानते हैं,
होनी चाहिए प्रतिकार यहां,
यही समृद्धि का रहस्य है,
हम सब कह सकते हैं,
आज़ की मीठी आगाज़ है।

एक रहनुमा है तो सबकुछ हासिल किया जा सकता है,
उम्मीदों पर खरा उतरने में,
मजबूती से हांथ पकड़ कर,
लोगों को समझाने का,
उन्नत प्रयास का प्रबंधन दिल में बसी हुई खुशियां को वापस लाया जा सकता है।

उम्मीद बनाएं रखने में,
एक हंसती मुस्कुराती नुमाइंदगी की,
बड़ी जरूरत पड़ती है।
सफ़लता मिलेगी अवश्य,
इस ताकत से निकली हुई आवाज बनकर,
आगे बढ़ने में मदद,
दिलाने वाले को मदद पहुंचाई जा सकती है।

बदलते मौसम से लबालब भरी हुई,
सहिष्णुता की दुनिया आज़ सम्मान दे रही है।
इस कारण इस खूबसूरत उपहार से,
सबके सामने उम्मीद बनाएं रखने की,
बातें प्यार और प्रेम से,
सही और सटीक तरीके से,
लगातार मेहनत करते हुए,
सबके सामने प्रस्तुत की जा रही है।

आज़ सम्मान और पुरस्कार,
सबको अच्छी लगती है।
इस ताकत से निकली हुई आवाज में,
ताकत बड़ी खास झलकियों से रूबरू कराने में,
आगे बढती रहती है।

बदलते वक्त की दुनिया आने पर,
सबकुछ सहजता से स्वीकार किया जाता है।
आनन्द और प्रसन्नता से,
रूबरू होना सबको बहुत मुश्किल वक्त में भी,
कायदे से रहना बताता है।

— डॉ. अशोक,पटना

डॉ. अशोक कुमार शर्मा

पिता: स्व ० यू ०आर० शर्मा माता: स्व ० सहोदर देवी जन्म तिथि: ०७.०५.१९६० जन्मस्थान: जमशेदपुर शिक्षा: पीएचडी सम्प्रति: सेवानिवृत्त पदाधिकारी प्रकाशित कृतियां: क्षितिज - लघुकथा संग्रह, गुलदस्ता - लघुकथा संग्रह, गुलमोहर - लघुकथा संग्रह, शेफालिका - लघुकथा संग्रह, रजनीगंधा - लघुकथा संग्रह कालमेघ - लघुकथा संग्रह कुमुदिनी - लघुकथा संग्रह [ अन्तिम चरण में ] पक्षियों की एकता की शक्ति - बाल कहानी, चिंटू लोमड़ी की चालाकी - बाल कहानी, रियान कौआ की झूठी चाल - बाल कहानी, खरगोश की बुद्धिमत्ता ने शेर को सीख दी , बाल लघुकथाएं, सम्मान और पुरस्कार: काव्य गौरव सम्मान, साहित्य सेवा सम्मान, कविवर गोपाल सिंह नेपाली काव्य शिरोमणि अवार्ड, पत्राचार सम्पूर्ण: ४०१, ओम् निलय एपार्टमेंट, खेतान लेन, वेस्ट बोरिंग केनाल रोड, पटना -८००००१, बिहार। दूरभाष: ०६१२-२५५७३४७ ९००६२३८७७७ ईमेल - [email protected]