कविता

हमारा भारत देश महान

जोश, उल्लास मन में वंदेमातरम के उद्घोष से,

तिलक माथ सजाओ मां भारती की चरण रज से,

यशोगान से गूंजायमान सकल विश्व, धरा-गगन,

स्वतंत्रता दिवस मनाये एकजुटता, सद्भावना से।।

स्मरण रहे रणबांकुरों का राष्ट्र रक्षणार्थ बलिदान,

सीमा पर रात दिन, चौकस, मुस्तैद शूर वीर जवान,

याद हमें शहीदों की शौर्य गाथा, परिजनों का त्याग,

कोटि कोटि वंदन वीरों को, हमारा भारत देश महान।।

आओ, राष्ट्रीय पर्व मनाये हर्षोल्लास, अभिमान.से,

राष्ट्रध्वज तिरंगा फहराये शान-सम्मान, उत्साह से,

देशहित हो सर्वोपरि, भारतीय संस्कृति का सत्कार,

सर्वधर्मसमभाव भावना, मिल जुल  रहे प्रेमभाव से,।।

स्वतंत्रता दिवस अवसर पर प्रण ले, खूब पेड लगायेंगे,

प्रदुषणमुक्त पर्यावरण, स्वच्छता अभियान चलायेंगे, 

बेटियां सुरक्षित  होगी, भूखा,  बेघर  न  कोई  होगा,

नशामुक्त होगा सकल विश्व, गीत खुशी के गुनगुनायेंगे।।

*चंचल जैन

मुलुंड,मुंबई ४०००७८