कविता

कविता – उलझनें कैसे खत्म हों

ऊंची उड़ान भरने में,
उलझनें अपनी शरारत दिखाती है।
उम्मीदों पर मजबूती से,
प्रहार करते हुए,
अपनी हिफाजत करने की,
भरपूर कोशिश करने में,
हमेशा आगे रहती है।

राह पर अगर चल रहे हैं तो,
दिक्कतें तो आएगी ही।
तमाम हसरतें पूरी करने में,
घटनाएं तकलीफ पहुंचाएगी।

इस फिजा से निकलने में,
वक्त बहुत लगती है।
आगे बढ़ने में इन्सानियत को,
कभी भी मदद नहीं मिलती है।

उलझनें अपनी झोली में भरकर,
खुशियां नहीं बटोरी जा सकती है।
इस दरम्यान हमें औरों को लेकर,
चलने की अहमियत,
दिखाई देने लगती है।

हिम्मत है तो दुनिया आबाद है,
इस कारण से निकली हुई आवाज में,
घुल-मिल कर रहने की कोशिश ही,
सबसे बड़ी आगाज़ है।

आस-पड़ोस और मित्रों को,
सपने बेचने की जरूरत नहीं है।
सफलताएं प्राप्त होने पर ही,
उनके प्रश्नों का जवाब देते हुए,
सम्भल कर जीना ही,
सबसे बेहतर व्यवस्था लगता,
बस रब की दुनिया में यहीं है।

मेहनत जोश और उत्साह से,
उम्मीद बनाएं रखने की ताकत मिलती है।
इस परिकल्पना को जमीनी हकीकत से रूबरू कराने में,
हमेशा मेहनत को,
शोहरत हमेशा मिलती दिखाई देती है।

— डॉ. अशोक,पटना

डॉ. अशोक कुमार शर्मा

पिता: स्व ० यू ०आर० शर्मा माता: स्व ० सहोदर देवी जन्म तिथि: ०७.०५.१९६० जन्मस्थान: जमशेदपुर शिक्षा: पीएचडी सम्प्रति: सेवानिवृत्त पदाधिकारी प्रकाशित कृतियां: क्षितिज - लघुकथा संग्रह, गुलदस्ता - लघुकथा संग्रह, गुलमोहर - लघुकथा संग्रह, शेफालिका - लघुकथा संग्रह, रजनीगंधा - लघुकथा संग्रह कालमेघ - लघुकथा संग्रह कुमुदिनी - लघुकथा संग्रह [ अन्तिम चरण में ] पक्षियों की एकता की शक्ति - बाल कहानी, चिंटू लोमड़ी की चालाकी - बाल कहानी, रियान कौआ की झूठी चाल - बाल कहानी, खरगोश की बुद्धिमत्ता ने शेर को सीख दी , बाल लघुकथाएं, सम्मान और पुरस्कार: काव्य गौरव सम्मान, साहित्य सेवा सम्मान, कविवर गोपाल सिंह नेपाली काव्य शिरोमणि अवार्ड, पत्राचार सम्पूर्ण: ४०१, ओम् निलय एपार्टमेंट, खेतान लेन, वेस्ट बोरिंग केनाल रोड, पटना -८००००१, बिहार। दूरभाष: ०६१२-२५५७३४७ ९००६२३८७७७ ईमेल - [email protected]