राजनीति

जनसंख्या नियंत्रण अति आवश्यक

आज जनसंख्या कानून की बहुत अधिक आवश्यकता है, 1947 जैसी परिस्थिति वापस दिखाई दे रही है, 12 प्रदेशों में मुस्लिम सरकार बनाने की ताकत रखते है, अब भी नहीं जागे तो एक एक कर सब धाराशयी होंगे। न कोई जाति बचेगी न कोई विधायक या मंत्री। यह सदैव ध्यान रखें कांग्रेस कभी मुस्लिम जनसंख्या पर कोई कानून नहीं लाने वाली  और हिन्दू समाज जातिगत विभाजन के कारण एक पक्ष निर्णय देने में अभी भी पूरी तरह तैयार नहीं दिखाई देता। सब अपना देख रहे है, समाज को अधिकार की लड़ाई में झोंका जा रहा है, कर्तव्य की बात कोई नहीं करता। पार्टीवाद, अहंकार, लालच, पद, ये सब कारण है जो देश में लोकतंत्र का हास होते जा रहा है। सब कुछ देखकर भी कांग्रेस व इंडि गठबंधन के समर्थन में बने रहने वाले समाज की विचार शक्ति पर भी प्रश्न चिन्ह लगते है !!!

देश की प्रगति के लिए दमदार सत्ता पक्ष के साथ एक अच्छा विपक्ष भी आवश्यक है,  परन्तु कांग्रेस विपक्ष की भूमिका में भी असफल रही है इसलिए किसी भी स्तर पर कांग्रेस को समर्थन देना समाज की सबसे बड़ी भूल ही सिद्ध होंगी। 

क्योंकि नैतिक जिम्मेदारी, देशभक्ति की भावना, देशहित छोड़कर कांग्रेस ने सदैव केवल मुस्लिम तुष्टिकरण, हिन्दू समाज में जातिवाद को बढ़ावा देना, देश विदेश में भारत की छवि धूमिल करना, देशविरोधी विचार वाले लोगों के साथ बैठना उनको समर्थन देने का काम किया है।  हिन्दू अल्पसंख्यक होते ही संविधान भी संकट में होगा, यह भी अटल सत्य है क्यूंकि लोकतंत्र व संविधान तब तक ही सुरक्षित है, ज़ब तक हिन्दू बहु संख्यक है। जातिवाद, मतभेद, A टीम B टीम से ऊपर उठकर ज़ब तक हिन्दू समाज और सनातन शक्तियाँ एकजुट नहीं होंगी । तब तक इस समस्या का समाधान नहीं दिखाई देता।

— मंगलेश सोनी

*मंगलेश सोनी

युवा लेखक व स्वतंत्र टिप्पणीकार मनावर जिला धार, मध्यप्रदेश

Leave a Reply