कविता

देश की धड़कन है हिंदी

सुंदर सपनों की परिभाषा है हिंदी।
देश के भविष्य की आशा है हिंदी।
हम सबकी अभिलाष है हिंदी।
यह अपनों की भाषा है हिन्दी।
देशभक्ति की ललकार है हिंदी।
साहित्यकारों की फनकार है हिंदी।
कलमकारों की ताकत है हिंदी।
गूंज रही आज दुनिया में हिंदी।
हम सब की बुनियाद है हिंदी।
राष्ट्र का गौरव, धरोहर है हिंदी।
संस्कृत जननी, बेटी है हिंदी।
हम सब की विरासत है हिंदी।
देश की अभिमान है हिंदी।
भारत की पहचान है हिंदी।
देश-विदेश की सेतु है हिंदी।
सुंदर संवादों की हेतु है हिंदी।
साहित्य की साधना है हिंदी।
ज्ञान की आराधना है हिंदी।
एक सूत्र में सबको बांधे हिंदी।
सबको राहा दिखाती है हिंदी।
चांद तारों-सी चमके हिंदी।
चांद- सूरज-सी दमके हिंदी
आजादी की पहचान है हिंदी।
देश के दिल की धड़कन है हिंदी।

— डॉ. कान्ति लाल यादव

डॉ. कांति लाल यादव

सहायक प्रोफेसर (हिन्दी) माधव विश्वविद्यालय आबू रोड पता : मकान नंबर 12 , गली नंबर 2, माली कॉलोनी ,उदयपुर (राज.)313001 मोबाइल नंबर 8955560773

Leave a Reply