लघुकथा

साथ


तानी बचपन से ही और बच्चों से अलग थी | नकारात्मक बातों का प्रभाव उस पर अधिक होता सकारात्मक बातें उसे प्रभावित नहीं करती |
देखने में बहुत प्यारी चंचल, मोहक मुस्कान माँ की लाड़ली पापा की ख़ुशी थी |
पिता ने तो उसे प्याऱ दुलार के नाम पर बिगाड़ने की मानो दीक्षा ले रखी थी |
स्कूल में भी वह बेकार बच्चो का साथ ढूंढ ही लेती थी |
माँ बेचारी दिनरात तानी के लिए सोंचती और प्रयास करती पर बेटी को माँ की कहानियां और बातें रास नहीं आती |
समय बीतता गया तानी 11साल की हो गयी | कक्षा में पिछड़े रहने के कारण उसका कोई भी सच्चा दोस्त नहीं था, पर किताबों का साथ अब भी उसे अच्छा नहीं लगता था | माँ अथक परिश्रम करती पर सफलता हाथ नहीं लग रही थी |
बेटी की चिंता क्या होती है यह एक बेटी की माँ ही समझ सकती है|

“करत करत अभ्यास ते जड़मति होत सुजान |
रसरी आवत जात ते सिल पर पड़त निशान ||”

वह बड़बड़ाती हुई काम करती जाती है की,यह तथ्य मिथ्या तो नहीं हो सकता | एक दिन मेरा परिश्रम सफल जरूर होगा
फिर विश्वास और आस के दीपक का साथ लेकर निरंतर वह अपने कर्म पथ पर चलती बढ़ती रही |
अंततोगत्वा तानी को समझ आ जाता है कि,माँ क्यों उसे डाटती है क्यों समझती है |
वह अपनी हर बुरी आदत को छोड़ देती है |अच्छी संगत का महत्त्व वह जांन चुकी थी |
उसमे दिन ब दिन सकारात्मक बदलाव आते जा रहे थे |
मानो कुंदन तप कर सोना बन गया था |
पुस्तकों के साथ ने न केवल उसे ज्ञान,सम्मान और अच्छी नौकरी दी बल्कि जीवन में अच्छे मित्रों का साथ भी दिया |
अच्छा साथ ही अच्छा विकास देता है |

— मंजूषा श्रीवास्तव “मृदुल”

*मंजूषा श्रीवास्तव

शिक्षा : एम. ए (हिन्दी) बी .एड पति : श्री लवलेश कुमार श्रीवास्तव साहित्यिक उपलब्धि : उड़ान (साझा संग्रह), संदल सुगंध (साझा काव्य संग्रह ), गज़ल गंगा (साझा संग्रह ) रेवान्त (त्रैमासिक पत्रिका) नवभारत टाइम्स , स्वतंत्र भारत , नवजीवन इत्यादि समाचार पत्रों में रचनाओं प्रकाशित पता : 12/75 इंदिरा नगर , लखनऊ (यू. पी ) पिन कोड - 226016

Leave a Reply