समाचार

विनोद प्रसाद को सम्मान

पटना (बिहार) के वरिष्ठ एवं  चर्चित साहित्यकार विनोद प्रसाद को साहित्यिक गतिविधियों में उनके सराहनीय योगदान के लिए “टीजीटी हिन्दी सेवी सम्मान 2024” प्रदान किया गया। वे पिछले लगभग 45 वर्षों से सृजन से सतत जुड़े हुए हैं तथा उनकी रचनाएं देश-विदेश के प्रतिष्ठित पत्र-पत्रिकाओं में निरन्तर प्रकाशित होती रहती हैं। जय विजय में भी उनकी अनेक रचनाएं प्रकाशित हुई हैं। लोकप्रिय साहित्यिक संस्था टीजीटी समूह द्वारा इस सम्मान से उन्हें अलंकृत करते हुए समूह के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल कुमार पाण्डेय, समूह संपादक शिवेश्वर दत्त पाण्डेय और प्रधान संपादक सुभाष चंद्र पाण्डेय ने उनके साहित्यिक योगदान की सराहना की। उनकी इस उपलब्धि पर साहित्यकारो के अलावा बुद्धिजीवियों और शुभेच्छुओं के द्वारा लगातार बधाइयां मिल रही हैं। हिन्दी दिवस के अवसर पर इस सम्मान को पाकर अभिभूत विनोद प्रसाद ने कहा कि हमें अपने सामान्य जीवन में हिन्दी का अधिकाधिक प्रयोग कर विश्व में हिन्दी का मान बढ़ाना है। उन्होंने हिन्दी को राष्ट्रभाषा के गरिमामय पद पर प्रतिष्ठापित करने पर भी जोर दिया। जय विजय परिवार की ओर से भी उन्हें बधाई और शुभकामनाएँ।

विनोद प्रसाद

सरस्वती विहार, अम्बेडकर पथ, जगदेव पथ, पटना- 800014 मेल- [email protected]

Leave a Reply