कुण्डली/छंद

पर्व  दीपावली

पर्व दीपावली आया,

उमंग, उल्लास लाया,

शुभकामनायें लिए,

त्यौहार मनाइये।।

घर आँगन सजाये,

शुभ मांडणा रचाये, 

फूल मालाएं सुन्दर,

दीपों से सजाइये।।

हिय भरिये उजास,

तृप्त हो भूख प्यास, 

अंधियारी गलियों में,

स्नेह दीप जलाइये।।

हम सब साथ रहें,

अपनों में नेह रहें,

रिश्ते नाते महकते,

स्नेह डोर बंधिए।। 

*चंचल जैन

मुलुंड,मुंबई ४०००७८

Leave a Reply