कविता

दिवाली

आश्विन मास की शान निराली
दीपो का त्योहार दिवाली
जगमग करता दीप दिवाली
बच्चों का पटाखा दिवाली
पकवानों का थाल दिवाली
रंगोली की सुंदरता दिवाली
बड़े बूढ़े का प्यार दिवाली
अवधपुरी की शान दिवाली
राम की है स्वागत दिवाली
हर घर की खुशियां दिवाली
भारत की है परम्परा दिवाली
हम सब की अरमान दिवाली।

— विजया लक्ष्मी

बिजया लक्ष्मी

बिजया लक्ष्मी (स्नातकोत्तर छात्रा) पता -चेनारी रोहतास सासाराम बिहार।

Leave a Reply